फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sudani student leave moradabad after Apartheid

रुसवा होकर शहर छोड़ गया सूडानी छात्र

Sun, 15 May 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 15 May 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
sudani student leave moradabad after Apartheid
रंगभेद
नस्लीय हमले के शिकार दक्षिणी सूडान के छात्र चोल अकोचा ने मुरादाबाद छोड़ दिया है। मुरादाबाद के एक इंस्टीट्यूट में बीएमएलटी की पढ़ाई करने आए चोल अकोचा और उसके साथी के काले रंग को लेकर टिप्पणियां की जाती थीं। भद्दी टिप्पणियों से बचने के लिए दोनों सूडानी छात्र ज्यादातर वक्त पाकबड़ा में प्राइवेट हास्टल में स्थित अपने रूम में खुद को बंद रखते थे।
विज्ञापन


लेकिन इसके बावजूद एक दिन हमलावरों ने हास्टल में घुसकर चोल और उसके दूसरे सूडानी साथी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिसके बाद से दोनों छात्र दहशतजदा थे। अब इनमें से एक ने कोर्स बीच में ही छोड़कर अपना वीजा गाजियाबाद के लिए डायवर्ट करा लिया है।
विज्ञापन


दक्षिणी सूडान के खार्तुम शहर निवासी अवर मोम्बको और उसी के शहर का चोल अकोचा पिछले साल बीसीए और बीएमएलटी करने के लिए भारत आए थे। दोनों ने मुरादाबाद के एक इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया था। ये दोनों छात्र पाकबड़ा में ख्वाजा नगर स्थित रियासत अली के मकान में चल रहे प्राइवेट हॉस्टल में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां काला रंग होने की वजह से दोनों पर भद्दी टिप्पणियां की जाती थीं। नौ मई 2015 को बीएमएलटी प्रथम वर्ष का छात्र चोल अकोचा और उसका साथी बीएससी छात्र अवर मोम्बको हास्टल में अपने रूम में पढ़ रहे थे। तभी सात - आठ लोगों ने कमरे में घुसकर दोनों की बेहरमी से पिटाई कर दी थी।

सूडानी छात्रों पर नस्लीय हमले की घटना से सरकार तक खलबली मच गई थी। चोल अकोचा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने इंस्टीट्यूट के बाहर चाय की दुकान चलाने वाले फारूख और छात्र महेश गंगवार व रणवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

 

लेकिन इस घटना से सूडानी छात्रों के दिल में दहशत पैवस्त हो गई। चोल अकोचा ने बीएमएलटी की पढ़ाई पूरी करने के बजाए करीब बीस दिन पहले मुरादाबाद छोड़ दिया है। उसने अपना वीजा नितिन खंड इंद्रापुरम गाजियाबाद के लिए डायवर्ट करा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed