फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Substations on alert to handle potential power crises during Diwali; teams will remain deployed.

Moradabad News: दिवाली पर बिजली संकट से निपटने को 33 उपकेंद्रों पर अलर्ट, तैनात रहेंगी टीमें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Substations on alert to handle potential power crises during Diwali; teams will remain deployed.
-त्योहार को लेकर बिजली निगम ने लाइनों और ट्रांसफार्मरों की जांच के साथ उपकेंद्रों के यार्ड की सफाई कार्य शुरू कराएसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुरादाबाद। दिवाली पर निर्बाध आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहार के दौरान बिजली की मांग बढ़ने और तकनीकी खराबी से आपूर्ति बाधित होने की आशंका को देखते हुए शहर के 33 विद्युत उपकेंद्रों पर टीमें अलर्ट रहेंगी।

मुख्य अभियंता शशांक कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिवाली को देखते हुए विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और उपकेंद्रों पर अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत बिजली लाइनों के नट-बोल्ट कसने, जंपर टाइट करने, ट्रांसफार्मरों के तेल की जांच और उपकेंद्रों के यार्ड की साफ-सफाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य त्योहार के दौरान तकनीकी खराबी की आशंका को कम करना है, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


तीन वाहनों से होगी लाइनों की निगरानी

मुख्य अभियंता ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए विभाग ने तीन पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए हैं। इनमें एक वाहन 33 केवी और दो वाहन 11 केवी बिजली लाइनों की निगरानी करेंगे। किसी लाइन में फाल्ट होने पर टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत करेगी। वहीं, ट्रांसफार्मर खराब होने पर छह ट्रॉली ट्रांसफार्मरों की मदद से प्रभावित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा अवर अभियंता (जेई) और लाइनमैनों की टीमें भी जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

सजावटी लाइटें लगाते समय बरतें सावधानी

सजावट के लिए आईएसआई मार्क वाली झालरों, लड़ियों और एक्सटेंशन बोर्ड का ही इस्तेमाल करने, कटे-फटे तारों को न लगाने और एक सॉकेट पर कई प्लग लगाकर ओवरलोडिंग से बचने की सलाह दी गई है। बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और मीटरों पर झालर लगाने से बचने के साथ ही बिजली की लाइनों से दूर सुरक्षित स्थान पर आतिशबाजी करने की अपील की गई है।


--

शिकायत के लिए 1912 पर करें संपर्क

अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली संबंधी समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं। आग लगने की स्थिति में अग्निशमन सेवा के नंबर 101 और अन्य आपात स्थितियों में 112 पर संपर्क किया जा सकता है। विभाग का प्रयास है कि दिवाली पर बिजली आपूर्ति सुचारु रहे और शहरवासी सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed