फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sub inspector found dead on road

सड़क पर पड़ी मिली रिटायर्ड दरोगा की लाश

Sun, 24 Apr 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
sub inspector found dead on road
अपराध
एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की लाश शनिवार दोपहर गलशहीद क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ी मिली। दो माह पहले सेवानिवृत्त हुए भारत सिंह परिवार समेत शाहाबाद में रहते थे। अमरोहा में एक सिपाही के बेटे की शादी में शामिल होने की बात कहकर शनिवार सुबह वह घर से निकले थे। लेकिन दोपहर में करीब एक बजे उनकी लाश सड़क किनारे पड़ी मिली।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में चोट लगना बताया गया है। जबकि पुलिस का कहना है कि अचानक तबियत बिगड़ने से गिरने की वजह से भारत सिंह के सिर से खून निकलने लगा था।  रामपुर जिले में शाहबाद निवास भारत सिंह (60) दो माह पहले ही पुलिस विभाग में एचसीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन


शनिवार को वह पत्नी सत्यवती से अमरोहा शादी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर में करीब एक बजे गलशहीद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित लवीना रेस्टोरेंट के सामने भारत सिंह की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। सिर में चोट लगी थी और खून बह रहा था। जिंदगी की आस में पुलिस ने भारत सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने भारत सिंह को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलशहीद पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से दावा किया है कि घटना के वक्त भारत सिंह सड़क किनारे बैठे थे, वह अचानक उठे और फिर गिर पड़े। जिससे उनके सिर में चोट लग गई। पुलिस के मुताबिक भारत सिंह को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed