फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sub inspector beaten by constable in police staion

भोजपुर थाने में सिपाही ने दरोगा को डंडे से पीटा

Sat, 19 Sep 2015 06:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 19 Sep 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
भोजपुर थाने में शुक्रवार को एक दरोगा और सिपाही में मारपीट हो गई। सिपाही थानाध्यक्ष का करीबी था लिहाजा उसने कहासुनी के बाद पहले दरोगा को कॉलर पकड़कर जमीन पर पटका फिर डंडे से उसकी पिटाई कर दी। दरोगा ने भी पलटवार किया और संभलने के बाद सिपाही को लात घूसों से मारा।
विज्ञापन



मारपीट में दोनों ने एक दूसरे की वर्दी तक फाड़ डाली। सूचना पर सीओ ठाकुरद्वारा आनन फानन मौके पर पहुंचे। महकमे के अनुशासन को तार - तार करने वाले दरोगा और सिपाही को देर रात निलंबित कर दिया गया है। भोजपुर थाने में दरोगा राधेश्याम शर्मा और सिपाही बुद्ध प्रकाश के बीच शुक्रवार को दोपहर कहासुनी शुरू हुई। दरोगा ने सिपाही से कहा कि वह उसके एरिया में दखलंदाजी नहीं किया करे क्योंकि वह इलाका उसकी बीट का नहीं है।
विज्ञापन



लेकिन सिपाही एसओ का खास है लिहाजा उसने दरोगा की बात को अनसुना कर दिया। दोनों के बीच नोंकझोंक हुई और बात इतनी बड़ी कि सिपाही बुद्ध प्रकाश ने दरोगा राधेश्याम शर्मा को कॉलर पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसने डंडा उठाया और दरोगा की पिटाई शुरू कर दी। दरोगा ने भी जवाब में सिपाही को जमीन पर घसीट लिया। दोनों ने एक दूसरे की वर्दी फाड़ डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिपाही और दरोगा के बीच मारपीट की सूचना पर सीओ ठाकुरद्वारा एसएन सिंह भोजपुर थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट कार्यवाहक एसएसपी / एसपी देहात प्रबल प्रताप सिंह को दी। एक्टिंग एसएसपी ने बताया कि अनुशासनहीनता के लिए एसआई राधेश्याम शर्मा और सिपाही बुद्ध प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण पर जांच के आदेश दिए गए हैं, जांच क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed