फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students voted to select a good teacher.

Moradabad News: अच्छे शिक्षक के चुनाव के लिए छात्रों ने किया मतदान

Tue, 01 Sep 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 01 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Students voted to select a good teacher.
बिलारी। क्षेत्र के एसबीएस सीनियर सैकेंड्री स्कूल हाथीपुर में सोमवार सुबह अच्छे शिक्षक के चुनाव के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने मतदान किया।
विज्ञापन




पांच सितंबर को होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह में स्कूल के अच्छे शिक्षकों को सम्मानित किया जाना है। छात्र लोकतंत्र और वोटिंग प्रक्रिया को समझे तथा अपने पसंदीदा शिक्षक को अपनी मर्जी के अनुसार चुनें इसी उद्देश्य को लेकर एसबीएस स्कूल में सोमवार सुबह मतदान प्रक्रिया हुई। कक्षा छह से लेकर कक्षा आठ तक तथा कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों को तीन-तीन अच्छे शिक्षकों को चुनने हेतु मतदान करने के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए। छात्र वोटर के रूप में लाइन में लगे और अपने पसंदीदा शिक्षक का नाम बताकर उसे अपना वोट दिया।




लाइन में लगे छात्रों की आपस में इतनी दूरी बनाई गई कि एक छात्र को दूसरे छात्र की राय का पता न चल पाए। वोटिंग करने वाले प्रत्येक छात्र की उंगली पर काली स्याही का निशान लगाया गया ताकि वह दोबारा वोटिंग को न आए। यह पूरी मतदान प्रक्रिया एसबीएस स्कूल के प्रधानाचार्य संयोग वशिष्ठ के निर्देशन में पूरी हुई। मतदान में स्कूल के कुल 450 छात्रों ने भाग लिया। मतदान करने के दौरान छात्रों के बीच उत्साह का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed