फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students took over command of Kovid Help Desk

कहीं गायब मिला कोविड डेस्क, कहीं छात्रों ने संभाली कमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students took over command of Kovid Help Desk
कोरोना संक्रमण काल में हुए इस विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर बने कोविड हेल्प डेस्क की कमान छात्रों के हाथों रही। स्कूली बच्चे ही मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग करते नजर आए। हालांकि हर केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क नहीं दिखी। मतदान के लिए वोटरों को ग्लव्स भी नहीं मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया था कि हर मतदान केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी। जहां आशा और आंगनबाड़ी वर्करों की ड्यूटी लगाने का दावा किया गया था। साथ ही मतदाताओं को ग्लव्स भी देने थे। मतदाताओं को ग्लव्स देना तो छोड़िए कई केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क ही नदारद थी। मुरादाबाद ब्लॉक के केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क नहीं मिली। यहां मतदाता बिना ग्लव्स मतदान करते नजर आए। यही हाल महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज का रहा। दूसरे केंद्रों पर भी कमोबेश यही स्थिति रही। एचएसबी इंटर कॉलेज, ग्रीन मिडोज, आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल में कोविड हेल्प डेस्क दिखी। हालांकि हर केंद्र पर स्कूली बच्चों ने कमान संभाल रखी थी। केंद्र के गेट पर खड़े होकर छात्र वोटरों का तापमान जांचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed