{"_id":"6abad4583527867573008b15","slug":"students-shared-their-views-on-the-topic-the-india-of-my-dreams-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-115670-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मेरे सपनों का भारत पर विषय पर विद्यार्थियों ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मेरे सपनों का भारत पर विषय पर विद्यार्थियों ने रखे विचार
Tue, 29 Sep 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
कांठ। सोमवार को क्षेत्र के गांव मथाना स्थित राजकीय महाविद्यालय कांठ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया और राष्ट्र निर्माण को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. नजाकत हुसैन के निर्देशन में हुई भाषण प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप छात्रा आराध्या सिंह ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय और इफरा नाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन डॉ. संदीप कुमार गुप्ता ने किया। वहीं महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभाव और उससे होने वाली सामाजिक व पारिवारिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का संदेश प्रभावी ढंग से दिया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नजाकत हुसैन और संचालन डॉ. मुदित सिंघल ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।