फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   students's future decide in three minutes

तीन मिनट में लिखा जा रहा छात्रों का भविष्य 

Mon, 11 Apr 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 11 Apr 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
students's future decide in three minutes
exam
यूपी बोर्ड परीक्षा में मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में हैं। समय से मूल्यांकन कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन मूल्यांकन समय से पूरा करने के चक्कर में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में नियमों के साथ जमकर खिलवाड़ किया गया।
विज्ञापन


तीन से कम समय में बच्चों की साल भी की मेहनत का परिणाम लिख दिया गया। शिक्षकों ने आड़े तिरछे तरीके से कापियों को जांचा। अंकेक्षक ने भी उनकी खामियों को पकड़ा, लेकिन सुधार की गुंजाइश कम ही है।
विज्ञापन


मुरादाबाद में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। जिन पर अलग अलग संख्या में कापियों भेजी गईं। कुल मिलाकर इन पांचों केंद्रों पर दस लाख से अधिक से कापियां जांची जानी हैं। इन कापियां को जांचने के लिए बोर्ड की ओर से नियुक्त किए गए परीक्षकों में से आधे से कुछ अधिक ने ही उपस्थिति दर्ज कराकर मूल्यांकन कार्य में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी कम संख्या होेने पर केंद्र प्रभारियों ने अपनी और से भी बोर्ड का केमुआ नौ के तहत परीक्षक तैनात करते हैं। इसके बावजूद परीक्षकों की कमी बनी रहती है। किसी प्रकार से आवंटित परीक्षकों की संख्या का कुल दो तिहाई ही उपलब्ध हो पाते हैं।

ऐसे में ये सभी जल्दी जल्दी कापियां जांचते हैं। बोर्ड के नियमानुसार हाईस्कूल की पचास और इंटर की चालीस कापी एक परीक्षक जांचेगा। लेकिन वास्तविकता में शिक्षक एक दिन में 150 तक कापियाें जांच रहे हैं। कोई भी शिक्षक किसी हाल में 100 से कम उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं करता।


ऐसे में वह एक कापी के लिए अधिकतम तीन से साढ़े तीन मिनट ही दे पाता है। इस प्रकार से किसी भी प्रश्न का उत्तर पूरा नहीं पढ़ पाते। छात्र के प्रेजेंटेशन और उसकी उत्तर लिखने की शुरुआत को देखकर ही नंबर दे देते हैं। बच्चे साल भर पढ़ाई करके परीक्षा देते हैं और उन्हें बिना पूरा उत्तर पढ़े ही नंबर बांटे जा रहे हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed