{"_id":"5d488a318ebc3e6ca621d781","slug":"students-protest-to-save-their-future-says-abdullah-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना मुस्तकबिल बचाने को किया छात्रों ने प्रदर्शन: अब्दुल्ला खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना मुस्तकबिल बचाने को किया छात्रों ने प्रदर्शन: अब्दुल्ला खां
Tue, 06 Aug 2019 01:27 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आजम खां के पुत्र और स्वार-टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने कहा कि यदि प्रशासन की नाइंसाफी के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया है तो इसमें गलत क्या है। छात्रों को अपने भविष्य की चिंता है और अपना भविष्य बचाने के लिए उन्होंने आवाज उठाई तो यह सही है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में टीम के आने के तुरंत बाद विधायक अब्दुल्ला आजम खां भी जौहर विश्वविद्यालय पहुंच गए। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र अपने शिक्षण संस्थान को बचाएंगे ही। यदि वह अपने संस्थान को बचाने के लिए प्रदर्शन कर इस नाइंसाफी का विरोध कर रहे हैं तो वह सही है।
विज्ञापन
क्योंकि, वह सिर्फ यहां के छात्र ही नहीं बल्कि नागरिक भी हैं। ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में उन्हें अपनी डिग्री की चिंता है। ऐसे में यदि विरोध किया है तो छात्रों का यह कदम अच्छा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर छात्रों की किताबें चुराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन