{"_id":"6a6519a187827972ab00dd9f","slug":"students-protest-against-waterlogging-on-the-way-to-school-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112616-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्कूल के रास्ते पर जलभराव के विरोध में विद्यार्थियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्कूल के रास्ते पर जलभराव के विरोध में विद्यार्थियों का प्रदर्शन
Sun, 26 Jul 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर में स्टेशन रोड पर बृजरतन बैंक्वेट हॉल से एमएसएम वैद्य जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को जाने वाली सड़क पर जलभराव और कीचड़ हो जाने से परेशान स्कूली छात्रों ने कीचड़ और जलभराव वाले स्थान पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया और कुछ समय के सांकेतिक धरना भी दिया।
स्कूल के शिक्षकों ने अलग से भी पालिकाध्यक्ष से मिलकर यह समस्या बताई। उधर छात्रों द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना पर नायब तहसीलदार और नगरपालिका की ईओ ने मौके पर जाकर जांच की।
स्टेशन रोड से नेताजी सुभाष पार्क एसएमएस वैद्य जी स्कूल लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है। यह स्कूल पहले से ही जंगल में बना हुआ है और स्कूल को जाने वाले रास्ते पर खड़ंजा लगा हुआ है। यह खड़ंजा रास्ते में कई स्थानों पर टूट गया है और बारिश के पानी से नीचे बैठ गया है। बारिश शुरू होते ही खड़ंजे के रास्ते पर कई स्थानों पर लगातार जलभराव के अलावा कीचड़ फैल गई है।
विज्ञापन
जलभराव और कीचड़ में होकर स्कूल तक पहुंचने के लिए छात्र-छात्राओं और स्कूली वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। शनिवार दोपहर स्कूल से घर आते समय साइकिल सवार दो स्कूली छात्र रास्ते में कीचड़ पर फिसलकर गिर गए। इस दौरान मौके पर अनेक छात्र-छात्राएं इकट्ठा हो गए और मौके पर खड़े होकर स्कूल के खराब रास्ते पर नगरपालिका की ओर से सड़क बनवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में अनेक छात्र जलभराव वाले रास्ते के एक ओर जमीन पर बैठकर सांकेतिक धरना देने लगे।
छात्रों द्वारा धरना देने की जानकारी मिलने पर स्कूल प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों ने छात्रों को समझाया उसके बाद ही छात्र वहां से हटे।
छात्रों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि स्कूल को जाने वाला रास्ता कई दिनों से खराब है। रास्ते को ठीक करने के लिए नगरपालिका परिषद की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। हालांकि जब तक तहसील से नायब तहसीलदार और नगरपालिका से अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंची तब तक छात्र जा चुके थे। दोनों अधिकारियों ने मौके पर रास्ते में जलभराव और कीचड़ की समस्या को देखा और उसके समाधान पर भी विचार किया।
नायब तहसीलदार अभिनय सिंह ने बताया कि मौके पर जांच के बाद पूरी स्थिति से एसडीएम, तहसीलदार और नगरपालिका के अधिकारियों को अवगत करा दिया है।