फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students locked in Hindu College, demonstrated two hours

Moradabad News: हिंदू कॉलेज में विद्यार्थियों ने जड़ा ताला, दो घंटे किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Students locked in Hindu College, demonstrated two hours
मुरादाबाद। स्नातक छठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने मंगलवार को हिंदू कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने कॉलेज में दो घंटे तक कॉलेज में प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का आरोप है कि उनका परिणाम रुक गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने प्राचार्य से विद्यार्थियों की समस्या के समाधान की बात कही। प्राचार्य ने विश्वविद्यालय बात कर शीघ्र ही समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने चार अगस्त को बीए-बीएससी छठवें सेमेस्टर का परिणाम जारी किया था, लेकिन हिंदू कॉलेज के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की अंक तालिका पर परिणाम पेंडिंग दिखा रहा था। विद्यार्थियों का आरोप था कि भौतिक विज्ञान और वनस्पति विज्ञान में माइनर पेपर के रूप में इंडस्टि्रयल ट्रेनिंग रिसर्च सर्वे रिपोर्ट के अंक विश्वविद्यालय भेजे जाने थे, लेकिन आंतरिक परीक्षा के अंक नहीं विश्वविद्यालय के पोर्टल पर नहीं चढ़ाए थे। इसकी वजह से उनका परिणाम रुक गया है। परिणाम सुधरवाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने छह अगस्त को कॉलेज में प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा था। प्राचार्य ने जल्दी ही परिणाम सुधार का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन



सुबह साढ़े 11 बजे एकत्र हो गए थे विद्यार्थीविद्यार्थियों का कहना है कि परास्नातक में दाखिला के लिए विश्वविद्यालय ने अंतिम तारीख 22 अगस्त निर्धारित की है। अभी तक उनका परिणाम न आने की वजह से वह परास्नातक में पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं। परिणाम की मांग को लेकर एबीवीपी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कॉलेज में मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे विद्यार्थी एकत्र हो गए थे। पहले उन्होंने नारेबाजी की और फिर कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इसकी वजह से जो विद्यार्थी बाहर थे वह बाहर ही रह गए और जो कॉलेज के अंदर थे, वह अंदर रह गए। जिन विद्यार्थियों को कॉलेज में काम था, उनमें से कई विद्यार्थी गेट फांदकर अंदर आए। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने के बाद विद्यार्थियों ने ताला खोलकर पुलिस कर्मियों को अंदर किया और फिर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष के बाहर पहुंच गए और वहां पर धरने पर बैठ गए। पदाधिकारी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। लगभग दो घंटे तक यह प्रदर्शन चलता रहा। इसके बाद प्राचार्य अपने कक्ष से बाहर आए और उन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सरल शर्मा, अमन पंडित, शिवांगी शर्मा, छविनाथ अरोड़ा, साहिल कठेरिया, सनी सिंह आदि मौजूद रहे।


परिणाम न आने की वजह से सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है। उनका एक साल खराब ना हो, इसके लिए शीघ्र परिणाम जारी करवाने की मांग की है। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगी।
गौरव क्षत्रिय, महानगर मंत्री, एबीवीपी
विद्यार्थियों के अंक विश्वविद्यालय को भेज दिए गए हैं। परिणाम कभी भी अपडेट हो सकता है। विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की तारीख बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।
प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article