फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   students felt problem in nitt exam

नीट में बदले पैटर्न से सवालों को हल करने में उलझे परीक्षार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
students felt problem in nitt exam
मुरादाबाद। मेडिकल कॉलेजों में दाखिला के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट में कई विद्यार्थियों को बदले पैटर्न की वजह से सवालों को हल करने में मुश्किल हुई। विद्यार्थियों का कहना है कि बॉटनी में इस बार न्यूमेरिकल के बजाय थ्योरी के सवाल ज्यादा पूछे गए थे। फिजिक्स का पेपर औसत था। हालांकि रसायन विज्ञान ने उन्हें कुछ राहत दी।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस बार विद्यार्थियों को हल करने के लिए 20 मिनट अतिरिक्त दिए गए थे। विशेषज्ञों का कहना है कि करीब तीन वर्ष पहले तक थ्योरी के सवाल ज्यादा पूछे जाते थे। फिजिक्स का पहला पार्ट आसान था, जबकि दूसरा पार्ट औसत था। व्हीट स्टोन ब्रिज और पृष्ठ तनाव टॉपिक के सवाल घुमावदार थे। हालांकि सेक्शन बी में पांच सवाल छोड़ने का भी विकल्प दिया गया था। नीट ने कैलकुलेशन के सवाल देकर परीक्षार्थियों को फंसाने की कोशिश की थी। दो-तीन सवालों को छोड़ दें तो ज्यादातर सवाल फार्मूला आधार पर आए थे। बॉटनी के प्रश्न ट्रिक वाले आए थे। इसलिए इस प्रश्नपत्र को परीक्षार्थियों के लिहाज से कठिन कहा जा सकता है। सवाल बहुत घुमावदार थे। इसमें सही-गलत के सवाल ज्यादा थे। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार उलझाने वाला प्रश्नपत्र आया था। जूलोजी में स्टेटमेंट वाले सवाल ज्यादा थे। इस बार स्टेटमेंट के नौ सवाल थे, जबकि पिछली बार इन सवालों की संख्या चार थी। इन सवालों को हल करने में परीक्षार्थियों को समय लगता है। इस बार एक सवाल एनाटॉमी ऑफ फ्लावरिंग प्लांट्स बोनस था। उसके सभी विकल्प गलत थे। सही विकल्प नहीं होने की वजह से परीक्षार्थियों को इस सवाल के पूरे अंक मिल सकते हैं। केमिस्ट्री में ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी से पूछे गए थे। मैकेनिज्म से जुड़े सवाल भी आसान थे। विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड के समय सीधे-सीधे सवाल पूछे गए थे, जिसका विद्यार्थियों आसानी से जवाब दे दिया था, लेकिन इस बार पैटर्न बदल दिया गया है।
विज्ञापन

14 केंद्रों पर हुई परीक्षा
सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, केजीके कॉलेज, सेंट मैरी स्कूल बुद्धि विहार, आरएसडी अकादमी, एसएस चिल्ड्रेन अकादमी गर्ल्स स्कूल, विल्सोनिया कॉलेज, विल्सोनिया स्कॉलर्स होम, दिल्ली पब्लिक ग्लोबल स्कूल, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल, स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज दिल्ली रोड, स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज नया मुरादाबाद, केसीएम स्कूल, पीएमएस स्कूल, गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed