फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students demonstrated when new vocational subjects

Moradabad News: विवि वेबसाइट पर नए वोकेशनल विषय प्रदर्शित न होने पर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated when new vocational subjects
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नए वोकेशनल विषय प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। इसकी वजह से फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद विश्वविद्यालय ने समस्या का समाधान नहीं किया है।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। पहले फाॅर्म भरने की अंतिम तारीख 30 मार्च थी। अब इसे बढ़ाकर सात अप्रैल कर दिया गया है। विद्यार्थियों का कहना है कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पुराना ही वोकेशनल विषय आ रहा है, जबकि अभी तक प्रत्येक सेमेस्टर में एक नया वोकेशनल विषय आता था। छात्रा ईशा का कहना है कि पांच दिन हो गए हैं। बार-बार इस समस्या के समाधान के लिए मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। छात्रा खुशबू सैनी, रमा सैनी ने बताया कि पिछले तीन दिन से लगातार कॉलेज आ रहे हैं। शाम को चार बजे तक इंतजार करते हैं, लेकिन अभी भी वोकेशनल विषय नहीं बदला गया है। छात्रा मेघा ने बताया कि रविवार को भी कॉलेज आए थे और शाम तक इंतजार किया। इसके बाद सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे तक समस्या का समाधान होने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक समस्या बनी हुई है। इस दौरान अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गौरव क्षत्रिय, साहिल कटारिया ने कहा कि प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


यह है मुख्य समस्या
विश्वविद्यालय की पहले व्यवस्था थी कि नई शिक्षा नीति में वोकेशनल कोर्स में चार सेमेस्टर तक जो विद्यार्थी हैं वह प्रति सेमेस्टर अलग-अलग कोर्स लेंगे। अगले सेमेस्टर में वह पुराने वोकेशनल कोर्स को नहीं ले सकते हैं। पहले इन सभी कोर्स की विश्वविद्यालय की ओर से सूची जारी नहीं की गई कि संबंधित वोकेशनल कोर्स कितने सेमेस्टर तक हैं। अभी तक जब विश्वविद्यालय फॉर्म भरवाता था तो अगले सेमेस्टर में पुराने वोकेशनल विषय नहीं आते थे, लेकिन इस बार विश्वविद्यालय ने सूची जारी कर दी है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक निर्देश जारी नहीं किए हैं। सिर्फ वेबसाइट पर फॉर्म भरते समय संबंधित विषय खुल रहे हैं। यानी पिछले सेमेस्टर में विद्यार्थी ने जो वोकेशनल विषय लिया था, इस बार वही वोकेशनल विषय खुल रहा है। यह विषय भी 20 मार्च के बाद निर्धारित किए गए हैं। कुछ विद्यार्थी 20 मार्च से पहले परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं। उन्होंने पुरानी व्यवस्था के अनुरूप फॉर्म भरा था, लेकिन जिन विद्यार्थियों ने 20 मार्च के बाद फॉर्म भरा है, उनको पुराना ही विषय मिल रहा है। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय द्वारा कोई जानकारी न दिए जाने की वजह से कॉलेज अपने स्तर से कोई समाधान नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हमारे यहां पर वोकेशनल विषय लेने वाले करीब छह हजार विद्यार्थी हैं और पांच हजार विद्यार्थी फॉर्म भर चुके हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख सात अप्रैल है। ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फॉर्म को संशोधित किया जाना मुश्किल काम है। इसलिए विश्वविद्यालय से अनुरोध करते हैं कि नई व्यवस्था को आगामी सत्र में पहले सेमेस्टर से लागू किया जाए।
प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed