फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student wrestlers from Kanth dominated the divisional-level wrestling competition.

Moradabad News: मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांठ के खिलाड़ी छात्रों का रहा दबदबा

Wed, 02 Sep 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 02 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Student wrestlers from Kanth dominated the divisional-level wrestling competition.
कांठ। नगर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के खिलाड़ी छात्रों ने मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया है। छात्रों ने अपने-अपने भाग वर्ग में मेडल जीते हैं।
विज्ञापन




मंगलवार को दयानंद इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक पदम सिंह ने बताया कि हैबिट इंटर कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उनके विद्यालय के अपना दबदबा कायम रखा। परिणामस्वरूप अंडर-17 जूनियर वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती में 12वीं के छात्र नकुल चौहान ने 60 किलोग्राम भार वर्ग व अभिजीत बिश्नोई ने 65 किलोग्राम भार में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल, 48 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 सीनियर वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती में 12वीं के छात्र कुश बिश्नोई ने 77 किलोग्राम भार वर्ग, दीपक कुमार ने 88 किलोग्राम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

वहीं 60 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। खेल शिक्षक ने बताया कि मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के सभी विजयी खिलाड़ी 21 से 25 सितंबर तक गोरखपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कॉलेज प्रधानाचार्य मदन सिंह ने सभी खिलाड़ियों व खेल शिक्षक को उनकी उपलब्धि के लिए उत्साहवर्धन किया है। मंगलवार को इनके कॉलेज पहुंचने पर स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतवीर सिंह त्यागी, अखिलेश कुमार बिश्नोई, दीपक सिंह, गौरव कुमार, अरविंद कुमार शर्मा, पीतांबर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, निशिकांत पाठक, सुंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरीश चंद्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed