{"_id":"6ace9bcd269088e86e004040","slug":"student-tanu-who-served-as-the-station-house-officer-for-a-day-listened-to-grievances-bilari-news-c-277-1-smbd1007-115910-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एक दिन की थाना प्रभारी बनीं छात्रा तनु ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एक दिन की थाना प्रभारी बनीं छात्रा तनु ने सुनीं समस्याएं
Wed, 14 Oct 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
कांठ। शासन के निर्देश पर नवरात्र में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विकास खंड छजलैट के उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर की सातवीं की दिव्यांग छात्रा तनु को एक दिन का थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
इस दौरान छात्रा ने थाने में बतौर प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी पर बैठकर पीड़ितों की समस्याओं को सुना और न्याय का भरोसा दिलाया। प्रार्थना-पत्रों के साथ ही एक दिन की प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को भी निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही आठवीं की वंशिका और अरीबा ने भी पुलिस के कार्य को जाना। बालिकाओं ने थाने का भ्रमण कर थाने में संचालित पुलिसिंग कार्य को देखा। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, महिला बैरक, आवासीय परिसर, मालखाना, जीडी कार्यालय आदि दिखाए और पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की शिक्षिका योगिता ने कहा कि दिव्यांगता प्रतिभा और क्षमता की सीमा नहीं है। उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर हर बच्चा अपनी योग्यता साबित कर सकता है। शिक्षक सोनू कुमार, शिक्षक भूपेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।