फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student slaps girl student in TMU campus, video viral

Moradabad News: टीएमयू परिसर में छात्र ने छात्रा को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Student slaps girl student in TMU campus, video viral
पाकबड़ा। दिल्ली रोड स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू)के परिसर में एक छात्र ने छात्रा पांच सेकेंड में पांच थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान कुछ छात्रों ने मोबाइल से पिटाई का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मामले की जांच बैठा दी है। दोनों आरोपी छात्र-छात्रा को संस्थान से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्यारह सेकेंड की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि कई छात्र पार्क में बैठे हैं। एक ओर एक छात्र और एक छात्रा अलग बैठे हैं। दोनों के बीच बातचीत चल रही है। इतने में ही छात्र गुस्से में उठता है। जब तक छात्रा कुछ समझ पाती तब तक छात्र लगातार पांच थप्पड़ छात्रा के गाल पर मार देता है।
विज्ञापन

यह देखकर एक युवक आरोपी छात्र को रोकता है। इसी दौरान पिटाई के पूरे घटनाक्रम को वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा को थप्पड़ मारने के इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो देखने वालों के मुताबिक छात्रा को थप्पड़ मारने की यह घटना तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) परिसर की है। जिसमें एक छात्र, छात्रा के साथ मार-पिटाई करता नजर आ रहा है। यह घटना 5 अप्रैल 2023 की बताई जाती है।
जैसे ही यह मामला यूनिवर्सिटी प्रशासन के संज्ञान में आया तो संबंधित दोनों विद्यार्थियों को सभी शैक्षणिक गतिविधियों से निलंबित करके जांच बैठा दी गई। छात्र के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया गया है।
थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि किसी छात्रा की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पाकबड़ा थाने में तैनात महिला हेल्प लाइन की टीम को जांच करने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

--वर्जन:::-

जांच के दौरान दोनों विद्यार्थियों ने अपने लिखित बयान में बताया कि वे आपस में दोस्त हैं। दोनों नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी हैं। साथ ही छात्र अपने इस कृत्य पर वीडियो में माफी मांगते हुए शर्मिंदा दिखाई दे रहा है। दोनों विद्यार्थियों ने भविष्य में इस प्रकार का कृत्य न करने का लिखित आश्वासन भी दिया है। यूनिवर्सिटी की ओर से गठित जांच कमेटी की संस्तुति के मुताबिक उचित कार्यवाही की जाएगी।
--डाॅ. एम. पी. सिंह मीडिया प्रभारी, टीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed