फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   student jumped from the fifth floor of TMU, had immense love for her parents, even her friends cried.

करुणा लूजर: लिखकर पांचवीं मंजिल से कूदी थी छात्रा, मां-बाप से था बेइंतहा प्यार, सुसाइड नोट पढ़ साथी भी रो पड़े

Sat, 25 Nov 2023 11:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 11:43 AM IST
सार

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में आत्महत्या करने वाली छात्रा का पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। इसमें मां-बाप से बेइंतहा प्यार करने का जिक्र किया गया है। इस नोट को पढ़ने के बाद उसके सहपाठियों के आंखों में भी आंसू आ गए। 

विज्ञापन
student jumped from the fifth floor of TMU, had immense love for her parents, even her friends cried.
मुरादाबाद के टीएमयू में पांचवीं मंजिल से कूदी छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीएमयू में शुक्रवार दोपहर को बीटेक की छात्रा करुणा विश्वकर्मा (20) ने सुसाइड नोट लिखकर पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। टीएमयू के हॉस्पिटल में करीब साढ़े छह घंटे के उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। सुसाइड नोट में लिखा है- सॉरी मम्मी-पापा मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन सकी। छोटी बहन को खूब पढ़ाना, वो आपका ध्यान अच्छे से रखेगी।

विज्ञापन


आप सब अपना ख्याल रखना... करुणा लूजर। छात्रा ने अपने एक मित्र के लिए भी कुछ शब्द लिखे हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी जनपद के नगनिया की रहने वाली करुणा विश्वकर्मा टीएमयू के ओल्ड गर्ल्स हाॅस्टल में रहती थी। उसी कमरे में तीन अन्य छात्राएं भी रहती हैं। बीटेक मेकेनिकल प्रथम वर्ष की छात्रा करुणा ने शुक्रवार को परीक्षा दी। दिन में 11.30 बजे पेपर खत्म होने के बाद वह कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर टहलने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसने अपनी रूम पार्टनर और दोस्त आयुषी को फोन करके कहा-मैं तेरे लिए एक गिफ्ट छोड़ कर आई हूं। आयुषी ने जब कमरे में देखा तो वहां करुणा का सुसाइड नोट मिला। जब तक आयुषी यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रबंधन को देती, तब तक करुणा पांचवीं मंजिल से कूद चुकी थी।

विज्ञापन


टीएमयू के मीडिया प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि करुणा पांचवीं मंजिल की खिड़की से कूदी थी। उसके परिवार को सूचना दे दी है। सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पाकबड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं।

17 नवंबर को हॉस्टल में पहुंची थी छात्रा

करुणा के सुसाइड करने के बाद पाकबड़ा पुलिस ने टीएमयू पहुंची। छात्रा की रूममेट और स्टाफ अन्य छात्राओं से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि करुणा दिवाली की छुट्टी पर घर जाने की बात कहकर टीएमयू से गई थी, लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंची। बिहार में ही अपने एक मित्र से मिलने चली गई थी। बताया जा रहा है कि छात्रा के मित्र का 26 नवंबर को जन्मदिन है, लेकिन वह उसे पहले ही गिफ्ट लेने के बाद बिहार से दिल्ली अपनी बुआ के घर चली गई थी। बुआ के घर रुकने के बाद वह 17 नवंबर को टीएमयू में लौटी थी।

पुलिस का रही परिवार का इंतजार

पाकबड़ा पुलिस ने छात्रा के परिवार को सूचना दे दी है। पुलिस परिवार के पाकबड़ा पहुंचने का इंतजार कर ही है। परिवार से पूछताछ करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed