फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student injured in road accident

सड़क हादसे में घायल छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Student injured in road accident
मुरादाबाद। बाइक की टक्कर से घायल हुए दसवीं के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र के बलदाता शफीपुर निवासी वीरेंद्र कुमार का पंद्रह वर्षीय बेटा अमन कुमार दसवीं कक्षा में पढ़ता था। वह 19 अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे दवा लेने जा रहा था। नूरपुर नहटौर मार्ग पर उसे एक बाइक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें वह घायल हा गया था। अमन के तहेरे भाई मोहित कुमार ने बताया कि अमन को मुरादाबाद में कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह अमन की उपचार के दौरान मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed