{"_id":"5828bd374f1c1b4304b37bf9","slug":"student-in-atul-maheshwari-scholarship-examination-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनहरे भविष्य की चाहत में उमड़ा युवाओं का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनहरे भविष्य की चाहत में उमड़ा युवाओं का रेला
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीवन में कुछ कर गुजरने का जज्बा रखने वालों के लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा सपने पूरे करने का एक सुनहरा मौका है। दिनरात मेहनत करके करियर को संवारने में जुटे युवा इस मौके को चूकना नहीं चाहते। यही वजह है कि रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में युवाओं का रैला उमड़ पड़ा। आंखों में छात्रवृत्ति के माध्यम से बुलंदियों को छूने का सपना लेकर सैकड़ों युवाओं ने रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी। परीक्षा देने आए विद्यार्थियों का उत्साह और जोश देखते ही बनता था।
मुरादाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आईएफटीएम विश्वविद्यालय में कराई गई। परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड के 2565 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। हर साल परीक्षा के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। सफल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलती है जिससे वे अपने करियर के सपने पूर कर सकते हैं। आर्थिक तंगी हो या फिर कोई और वजह छात्र छात्राओं की राह में रोड़ा अटका रही हो तो ऐसे छात्र - छात्राआें के लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति अपने सपने पूरे करने का एक सुनहरा मौका है।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति हजारों युवाआें का करियर संवार चुकी है। परीक्षार्थी को बस परीक्षा पास करनी है। इसके बाद का काम छात्रवृत्ति पूरा कर देती है। रविवार को आईएफटीएम विश्वविद्यालय के गेट पर सुबह से ही लंबी लंबी लाइनें लग गईं। लाइन में लगे छात्र - छात्राआें की आंखों में सफलता की चमक थी। सेंटर सुपरिंटेंडेंट / आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन डा. राहुल मिश्रा के निर्देशन में 41 कक्षों में छात्र - छात्राओं ने परीक्षा दी। मुरादाबाद में 1427, रामपुर में 332 और अमरोहा में 433 छात्र - छात्राआें ने परीक्षा दी। परीक्षा ठीक दस बजे शुरू हुई और साढ़े ग्यारह बजे खत्म हो गई।
विज्ञापन
अभिभावकों ने भी दिखाया उत्साह
मुरादाबाद। अभिभावकों ने भी जबरदस्त उत्साह दिखाया। बच्चों को परीक्षा दिलाने के लिए दूर दराज से आए। उन्हें विश्वविद्यालय के गेट पर छोड़ा। परीक्षा दिलाने आए कुछ अभिभावक बच्चों को गेट पर छोड़ने के बजाय क्लासरूम तक जाने के लिए अड़ गए। बच्चों का बाहर बैठकर इंतजार किया। जब बच्चे खिलखिलाते चेहरों के साथ बाहर आए तो उनके चेहरे पर भी मुस्कान खिल उठी।