फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   student falls from car after collision driver abandons her on road she dies after being crushed by dumper

UP: टक्कर से कार के अंदर गिरी आठ साल की छात्रा... चालक ने दूर सड़क पर छोड़ा, डंपर से कुचलकर चली गई जान

Wed, 24 Sep 2025 03:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Sep 2025 03:38 PM IST
सार

बहजोई में कार की टक्कर के बाद आठ वर्षीय गुंजन कार के अंदर जा गिरी। इसके बाद चालक दूर तक ले जाकर उसे रजपुरा मार्ग पर बीच सड़क पर छोड़ गया। इस दौरान दूसरी ओर से आए डंपर ने बच्ची को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
student falls from car after collision driver abandons her on road she dies after being crushed by dumper
बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संभल के बहजोई में टक्कर लगने के बाद कार के अंदर गिरी आठ वर्षीय छात्रा गुंजन को कार चालक दूर तक साथ ले गया और आगे रजपुरा मार्ग पर सड़क पर छोड़ दिया। इस बीच दूसरी ओर से आए डंपर से कुचल कर छात्रा की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं छात्रा को गोद में लेकर जा रही ममेरी बहन कार की टक्कर से घायल हो गई, उसके मुरादाबाद रेफर किया गया है। हादसा संभल मार्ग पर अतारसी गांव के पास शाम करीब सात बजे हुआ।
विज्ञापन


छात्रा के गांव अतरासी निवासी तहेरे मामा प्रेमपाल ने बताया कि गुंजन करीब दो साल से गांव अतरासी स्थित अपनी ननिहाल में रह रही थी। वह जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव देवरी की रहने वाली थी। गुंजन की नानी का घर अतरासी में रोड किनारे ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम सात बजे ममेरी बहन ललतेश छात्रा गुंजन को गोद में लेकर परचून की दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। तभी अचानक पीछे से आई एक कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे ललतेश एक तरफ जमीन पर जा गिरी और घायल हो गई। वहीं, दूसरी ओर तेज टक्कर लगने से गुंजन किसी तरह कार खिड़की से कार के अंदर जा गिरी।

इसके बाद कार चालक गुंजन को अपने साथ कार में ले गया और बहजोई-रजपुरा मार्ग स्थित फरीदपुर चौराहे के निकट छोड़ कर भाग गया। इस बीच एक डंपर ने गुंजन को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर देखा, तब तक गुंजन दम तोड़ चुकी थी।

 

मामा ने बताया कि परिजन ललतेश को उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल ले गए। वहां से ललतेश को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच-पड़ताल की। प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार के मुताबिक बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ग्रामीणों ने की डंपर चालक की पिटाई
प्रेमपाल के मुताबिक फरीदपुर चौराहे के निकट डंपर से कुचलने की घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और पिटाई लगाई। वहीं, डंपर चालक किसी तरह ग्रामीणों की पकड़ से निकलकर भाग गया।

 

कार का पीछा करने पर फरीदपुर चौराहे के पास मृत मिली छात्रा
प्रेमपाल के मुताबिक अतरासी में टक्कर लगने से जब गुंजन कार में जा घुसी, तो कार सवार उसे अपने साथ ले गया। बाद में जब तलाश करते हुए कार का पीछा किया, तब तक कार सवार गुंजन को फरीदपुर चौराहे पर छोड़कर भाग गया। इस बीच निकट से आ रहे डंपर ने गुंजन को कुचल दिया। मौके पर गए, तब तक गुंजन दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed