{"_id":"61954d0bd295a86b2636a633","slug":"student-archit-had-boarded-the-rajdhani-from-the-railway-station-city-news-mbd4097866185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन से राजधानी में सवार हुआ था छात्र अर्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन से राजधानी में सवार हुआ था छात्र अर्चित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। केसीएम स्कूल से संदिग्ध हालात में लापता हुआ दसवीं का छात्र अर्चित पांडेय सोमवार दोपहर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी में सवार हुआ था। पुलिस के मुताबिक रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर इसकी पुष्टि हुई है। राजधानी का अगला स्टॉपेज बरेली है। यहां सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। वहां उसके उतरने की पुष्टि न होने पर पुलिस टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।
रामपुर जनपद के भोट थानाक्षेत्र के करीमपुर गांव निवासी राजीव कुमार पांडेय का 14 वर्षीय बेटा अर्चित पांडेय केसीएम स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। अर्चित यहां अपनी मां ममता और छोटी बहन वाणी के साथ मनोकामना मंदिर के पास रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे तक जब अर्चित स्कूल से घर नहीं लौटा, तो मां और मामा ने उसकी तलाश शुरू की। कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर संपर्क किया। स्कूल में बताया गया कि टीचर राजेश कुमार शर्मा ने उसे डांटने के बाद स्कूल से बाहर निकाल दिया था। परिजनों ने मंगलवार को छात्र की बरामदगी को लेकर स्कूल में हंगामा किया था।
एएसपी सागर जैन ने बताया कि स्कूल से निकाले जाने के बाद छात्र रेलवे स्टेशन पहुंचा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि छात्र स्कूल बैग लिए स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस में सवार होता दिखाई दिया। एएसपी ने बताया कि मुरादाबाद के बाद राजधानी का स्टॉपेज बरेली और उसके बाद लखनऊ है। टीम बरेली में कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। वहां कोई सफलता नहीं मिलने पर टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी ने केसीएम के प्रधानाचार्य को भेजा नोटिस
मुरादाबाद। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष अमित कौशल ने बताया कि सोमवार से छात्र लापता है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस संबंध में केसीएम के प्रधानाचार्य को नोटिस भेजकर 24 घंटे में अपना पक्ष दर्ज कराने को कहा गया है। परिवार की ओर से आरोप है कि छात्र को डांटने के बाद स्कूल से बाहर निकाला गया था। स्कूल का पक्ष आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।