फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Struggle among sanitation workers leaders regarding

Moradabad News: सफाई कर्मचारी नेताओं में संगठन के चुनाव को लेकर खींचतान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Struggle among sanitation workers leaders regarding
मुरादाबाद। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ से जुड़े सफाई कर्मचारी नेताओं में दो फाड़ हो गए हैं। एक गुट की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर ओमीलाल बाल्मीकि को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बताते हुए जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया, वहीं सुनील लश्करी की अगुवाई में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में प्रेसवार्ता कर ओमीलाल के प्रदेश अध्यक्ष न होने का दावा किया। साथ ही बुधवार को उनके द्वारा घोषित कार्यकारिणी को भी अवैध बताया। इसके बाद से सफाई कर्मचारी नेताओं के दो गुट खुलकर आमने सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

ओमीलाल ने नीरज पराशर को घोषित किया जिलाध्यक्ष
दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सफाई कर्मचारी नेताओं ने ओमीलाल बाल्मीकि का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पगड़ी बांध कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से ओमीलाल बाल्मीकि ने नीरज पराशर को जिलाध्यक्ष भी घोषित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लश्करी को संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। सफाई कर्मचारियों की लड़ाई में जो लोग सक्रिय हैं, उन्हें ही अब संगठन में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान, प्रदेश महामंत्री संगठन प्रदीप चौहान, प्रांतीय उपाध्यक्ष दिलीप बाल्मीकि, अमरोहा के संतोष डगर आदि मौजूद रहे। प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान ने प्रदेश सरकार पर सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव को बताया अवैध
सुनील कुमार लश्करी ने स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष की हैसियत से आंबेडकर पार्क में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। नारेबाजी कर ओमीलाल बाल्मीकि द्वारा जिला कार्यकारिणी के किए गए गठन को अवैध बताया। आंबेडकर पार्क में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ओमी लाल बाल्मीकि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नहीं हैं और ना ही संगठन में हैं। संगठन से उन्हें बाहर कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के अंदर जो गुटबाज़ी चल रही है। उसमें मानिक लाल नागर के स्थान पर ओमी लाल बाल्मीकि को प्रदेश अध्यक्ष बताया जा रहा है, जबकि 14 अगस्त 2024 तक मानिक लाल नागर अध्यक्ष हैं।

बिल्लू चौहान को संगठन का प्रांतीय महामंत्री दिखाया जा रहा है, जबकि 15 अगस्त 2023 को प्रांतीय अध्यक्ष मानिक लाल नागर ने बिल्लू चौहान उर्फ संजय कुमार को प्रांतीय महामंत्री के पद से निलंबित कर दिया था। ओमी लाल बाल्मीकि को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कोई भी अधिवेशन संगठन का नहीं बुलाया गया है। जबकि संगठन के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के लिए संगठन का कार्यकारिणी अधिवेशन बुलाना आवश्यक है। इस मौके पर प्रेम बाबू बाल्मीकि, महेंद्र सिंह, कुक्कू चौधरी, अमरदीप, अनिल लश्करी, संजय समर्पित, विजयवीर बाल्मीकि, सत्यपाल बाल्मीकि, गजेंद्र सिंह, अमित कुमार, जितेंद्र, मुकेश, जय किशोर, विजेंद्र आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed