फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Strike ends amidst conflict, judicial work done in courts

Moradabad News: पशोपेश के बीच हड़ताल खत्म, न्यायालयों में हुआ न्यायिक कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Strike ends amidst conflict, judicial work done in courts
अमरोहा। आखिरकार पशोपेश के बीच कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने हड़ताल खत्म कर काम शुरू कर दिया। वहीं कुछ अधिवक्ताओं में काम करने को लेकर रोष दिखा। उनका कहना था कि सोमवार को हाईकोर्ट में लगी पीएलए में निर्णय आने के बाद ही काम शुरू करना था।
विज्ञापन

कई दिन से हापुड़ लाठीचार्ज प्रकरण को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर थे। बृहस्पतिवार रात्रि में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ के पत्र पर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को काम करना शुरू कर दिया। पत्र में अध्यक्ष द्वारा बताया गया था कि सरकार की ओर से उनकी अधिकांश मांगों को पूरा कर लिया गया है। अब हड़ताल का कोई औचित्य नहीं रह गया है। ऐसे में अधिवक्ताओं ने काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा एडवोकेट ने कहा कि उनकी बार काउंसिल अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ से वार्ता हुई है। उनके द्वारा बताया गया है कि किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने का कोई मामला नहीं है, न ही किसी अधिवक्ता साथी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सरकार की ओर से हमारी मांगे मान ली गई है इसलिए हड़ताल का कोई औचित्य नही है। व्हाट्स एप ग्रुप पर चल रही खबरें पूरी तरह से भ्रामक व फर्जी हैं। हम बार काउंसिल के अध्यक्ष का पूरी तरह से पालन करेंगे। सभी अधिवक्ता काम पर लौट आए हैं और शुक्रवार को न्यायालयों में पूरी से न्यायिक कार्य किया गया है। शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे। शनिवार को हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed