फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Strike ends, ambulance workers return to work

हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Strike ends, ambulance workers return to work
प्रदर्शन करते 102,108 के एम्बुलेंशन चालक। संवाद - फोटो : CITY
मुरादाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनों से चल रही एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। कर्मचारी काम पर लौट आए। गुरुवार शाम पांच बजे से जिले में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा बहाल हो गई। इससे मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी सोमवार को बुमियादी हड़ताल पर चले गए थे। 102 और 108 एंबुलेंस सेवा ठप रही। जीरो प्वाइंट पाकबड़ा पर एंबुलेंस खड़ी कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। इससे मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। मंगलवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वहीं बुधवार को प्वाइंटों पर एंबुलेंस खड़ी रही, लेकिन कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। इस बीच प्रदेश के 570 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को भी दोपहर तक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बाद में वार्ता के बाद शाम पांच बजे से सभी कर्मचारी काम पर लौट आए। इसके बाद जिले में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा बहाल हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। पहले की तरह एंबुलेंस सेवा बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed