फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Strengthening law and order is the first priority

कानून व्यवस्था को और मजबूत करना पहली प्राथमिकता : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Strengthening law and order is the first priority
मुरादाबाद। नए डीएम अनुज कुमार सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था का राज स्थापित करना पहली प्राथमिकता है। जिले में सरकार की योजनाओं को लागू करने के लिए नई कार्य संस्कृति शुरू करेंगे।
विज्ञापन

बिहार के छपरा जिले के मूल निवासी अनुज कुमार सिंह को शासन ने मुरादाबाद का डीएम नियुक्त किया है। सीतापुर से तबादला होने के बाद नए डीएम बृहस्पतिवार की सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कोषागार में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का राज स्थापित करना पहली प्राथमिकता होगी। सरकार की योजनाओं का पूरी तरह से क्रियान्वयन कराएंगे। अधिकारियों में कार्य करने की एक नई संस्कृति पैदा करेंगे। शहर के सुंदरीकरण में वह नगर निगम का सहयोग करेंगे। तहसीलों में प्रमाणपत्रों के लिए आम जनता को चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाएंगे। जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में एक होगा।
विज्ञापन

बलिया जिले में की ट्रेनिंग
2013 बैच के आईएएस अनुज कुमार सिंह ने बलिया जिले में प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में रहे। शासन ने उनको पहले बांदा और उसके बाद बिजनौर का एसडीएम नियुक्त किया। गोरखपुर जिले में सीडीओ और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह हापुड़ के बाद सीतापुर के डीएम बने। इसके बाद उनका मुरादाबाद के लिए तबादला हो गया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस को किस तरह से लाभ मिले, यह मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आम जन मानस की समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के पटलों का किया निरीक्षण
नए डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित नजारत, राजस्व अभिलेखागार, रिकार्ड रूम, विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय, भूलेख कार्यालय, स्टांप एवं निबंधक कार्यालय में पत्रावलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पटल सहायकों को सुव्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ सुमित यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चंद, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शशि भूषण, नगर मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी गोपीकृष्ण, नाजिर रामराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article