फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Strategy made to send one thousand tractors from Mandal to Delhi border in Bhakiyu Panchayat

भाकियू पंचायत में मंडल से एक हजार ट्रैक्टर दिल्ली बार्डर भेजने की बनी रणनीति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Strategy made to send one thousand tractors from Mandal to Delhi border in Bhakiyu Panchayat
मुरादाबाद। भाकियू की यहां हुई पंचायत में 13 अगस्त को मंडल से एक हजार ट्रैक्टरों के साथ गाजीपुर बार्डर के लिए कूच करने का एलान किया गया है। इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से पांच-पांच ट्रैक्टरों को ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित महापंचायत में भारी संख्या में किसानों से पहुंच कर सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराने का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले भर से भाकियू कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए तथा वहीं पंचायत की। जिसमें मुख्य अतिथि वपन खटाना ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों किसानों की विरोधी है। पूंजीपतियों के हित के लिए काम कर रही यह सरकार गूंगी और बहरी भी हो गई है। यही वजह है कि हालही में लाए गए कृषक कानून के विरोध में देश भर के किसानों की आवाज भी उसे सुनाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में किसान 15 अगस्त को गाजीपुर बार्डर पर झंडा फहरा कर सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। इसके लिए मुरादाबाद मंडल से भी एक हजार किसान कार्यकर्ता अपने ट्रैक्टर के साथ 13 अगस्त की सुबह वहां के लिए निकलेंगे। इसमें मुरादाबाद से भी 250 ट्रैक्टरों के साथ कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने इसकी तैयारी की समीक्षा की और उन्हें इसकी सफलता के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय नेता चरन सिंह ने कहा कि जब तक केेंद्र सरकार किसान विरोधी कानून वापस नहीं लेती किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि 13 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च की तैयारी जिले में पूरी कर ली गई है। प्रत्येक जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को पांच-पांच ट्रैक्टर ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। सभी अपने खाने-खर्चे के साथ इसमें जाएंगे। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में भी भारी संख्या में किसान जिले से पहुंचेंगे। इस मौके पर ऋषिपाल सिंह, चरन सिंह, दीपक चौहान, विजेंद्र यादव, गौरव सिंह तोमर समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed