Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   STP worth crores is not doing any good to the water cleanliness of Gagan

Moradabad News: करोड़ों के एसटीपी से नहीं हो रहा गागन की जल स्वच्छता को कोई लाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
STP worth crores is not doing any good to the water cleanliness of Gagan
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद क्षेत्र के सीवरेज वाटर को उपचारित करने के लिए करीब डेढ़ दशक पहले करोड़ो रुपये की लागत बनाए गए 20 एमएलडी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है, जो पानी उपचारित किया जा रहा है, उसे भी फिर से पीछे से आ रहे गंदे पानी में ही डाला जा रहा है। जिसका कोई खास फायदा राम गंगा की सहायक गागन नदी की जल स्वच्छता को भी नहीं हो रहा है। अभी तक मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के पास उपचारित जल को कृषि उपयोग में देने की कोई ठोस योजना नहीं है।
विज्ञापन

नया मुरादाबाद को बने करीब 20 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक यहां आवासीय भवन 20 प्रतिशत ही बन पाए हैं। भविष्य की सीवरेज प्लानिंग के तहत मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने डेढ़ दशक पहले यहां करोड़ों रुपये की लागत से 20 एमएलडी क्षमता वाला एसटीपी बनाया था, जो शुरू भी हो चुका है। इस एसटीपी को 20 एमएलडी के स्थान पर सिर्फ पांच एमएलडी पानी की रोजाना मिल रहा है। खास बात ये है कि उपलब्ध पानी को उपचारित करने के बाद फिर पीछे से आ रहे एक सीवरेज के गंदे नाले में ही डाला जा रहा है, जिससे एसटीपी से निकलने वाला उपचारित पानी दोबारा गंदे पानी के साथ मिलकर रिंग रोड की पुलिया को पार करते हुए गागन नदी में मिल रहा है। एसटीपी से उपचारित पानी मानक के अनुसार यदि उपचारित किया जाए तो भी पीने योग्य नहीं बनवाता लेकिन सिंचाई योग्य जरूर बन जाता है, लेकिन इसे दोबारा गंदे पानी में बहाकर गागन नदी में डाले से इसका ये उद्देश्य भी सफल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

-
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के एसटीपी इंचार्ज एवं जेई शशी कुमार सिंह ने बताया कि एसटीपी की क्षमता तो 20 एमएलडी यानी करीब दो करोड़ लीटर पानी प्रतिदिन उपचारित करने की है लेकिन अभी तक सिर्फ पांच एमएलडी की पानी मिल पा रहा है, जिसे उपचारित करने के बाद आगे नदी में भेजा जा रहा है। अभी तक उपचारित जल को कृषि उपयोग के लिए दिए जाने की किसी योजना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed