{"_id":"60b000d18ebc3e29c11b3343","slug":"stoning-and-firing-on-two-sides-over-nikah-in-kazipura-city-news-mbd390318436","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजूपुरा में निकाह को लेकर दो पक्षों में पथराव, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजूपुरा में निकाह को लेकर दो पक्षों में पथराव, फायरिंग
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई है। इस घटना में महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में फिर बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
सिविल लाइंस के काजीपुरा निवासी दानिश की पत्नी रेशमा की डेढ़ माह पहले मृत्यु हो गई थी। दोनों परिवार की सहमति पर दानिश ने दो दिन पहले ही पाकबड़ा निवासी युवती के साथ निकाह किया था। दानिश की दूसरी पत्नी की भाभी का मायका भी काजीपुरा में ही है। आरोप है कि भाभी के मायके वाले इस निकाह से खुश नहीं थे। आरोप है कि इसी रंजिश में दूसरे पक्ष के लोगों ने 25 मई को दानिश के परिजनों के साथ मारपीट की थी। दानिश के चचेरे भाई इमरान ने इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इमरान ने बताया कि मामले को निपटाने के लिए बुधवार की रात पाकबड़ा में लड़की पक्ष के घर पंचायत भी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष अपने घर आ गए। आरोप है कि गुरुवार सुबह दानिश के परिवार की महिलाएं दुकान से सामान खरीदने गईं थीं। इस दौरान पहले मौजूद आरोपी पक्ष के युवकों ने फिर से कमेंट्स शुरू कर दी। विरोध पर महिलाओं से अभद्रता की गई। शिकायत करने पर आरोपी लाठी डंडे लेकर आ गए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पथराव और फायरिंग की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। मारपीट और पथराव में दानिश का तहेरा भाई नईम, उसकी पत्नी ताहिरा, ताऊ शाहिद और भतीजा हैदर अली घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए भेज दिया। इमरान ने इस मामले में तहरीर दे दी है। दूसरे पक्ष से अनवार और हनीफ भी थाने पहुंच गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों की ओर से तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।