फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dispute after Panchayat in Agwanpur... Heavy stone pelting at councillor house, three women injured

Moradabad: अगवानपुर में पंचायत के बाद विवाद... सभासद के घर पर जमकर पथराव, तीन महिलाएं घायल

Sat, 02 Nov 2024 04:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 02 Nov 2024 04:11 AM IST
सार

अगवानपुर में वार्ड 14 के सभासद के घर पर पड़ोसी युवकों ने पथराव कर दिया। इसमें सभासद की मां, भतीजी और भाभी घायल हो गईं। दरअसल, मोहल्ले में विवाद के बाद पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच फिर तनातनी हो गई। इसके बाद यह मामला सामने आया।

विज्ञापन
Moradabad: Dispute after Panchayat in Agwanpur... Heavy stone pelting at councillor house, three women injured
अगवानपुर में हुआ पथराव - फोटो : संवाद

विस्तार

अगवानपुर में शुक्रवार की रात पड़ोसी युवकों ने सभासद के घर में पथराव कर दिया। घटना से सभासद के परिवार की महिलाएं और बच्चे सहम गए। वहीं पथराव में सभासद की मां, भतीजी और भाभी घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को खदेड़ा। पुलिस ने घायलों को मेडिकल और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


अगवानपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी एवं वार्ड 14 के सभासद शमीम मुंशी और उनके चचेरे भाई मुक्तसर का बुधवार को मोहल्ले के लोगों से झगड़ा हो गया था। शुक्रवार को मोहल्ले में एक मकान में दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए पंचायत की गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में तनातनी हो गई।
विज्ञापन


पंचों के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद दूसरा पक्ष के लोग पंचायत से उठकर अपने घर पर आ गए। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने अपने दो मंजिला मकान से सभासद के घर पथराव शुरू कर दिया। इससे सभासद के परिवार के बच्चे और महिलाएं जान बचाने के लिए घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद की भाभी, भतीजी व मां पत्थर लगने से घायल हो गईं। करीब 20 मिनट तक हुए पथराव से सभासद का परिवार सहम गया। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।

मझोला में गोली लगने से युवक घायल

मझोला के लाइनपार में दिवाली की रात गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसने तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। लाइनपार निवासी राहुल को बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी जांघ में गोली लगी थी।

इसकी जानकारी मिलने पर परिजन आ गए और उसे रेफर कराकर निजी अस्पताल में ले गए और भर्ती करा दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और राहुल के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि वह मंडी समिति से गुजर रहा था। इसी दौरान तीन लोग आ गए और उसे गोली मार दी।



इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि राहुल के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं। राहुल की जांघ में जिस तरह गोली लगी है, ऐसा तब होता है जब तमंचा जेब में रखा हो। घटना स्थल पर राहुल की लोकेशन भी नहीं मिली। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed