फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stone pelting and firing in a dispute over parking a scooter, a young man got shot

Moradabad: स्कूटी खड़ी करने के विवाद में पथराव और फायरिंग, युवक को गोली लगी... छह से अधिक जख्मी

Tue, 23 Jul 2024 06:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क,पाकबड़ा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क,पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2024 06:38 AM IST
सार

पाकबड़ा में दो पक्षों के बीच स्कूटी खड़ी करने को लेकर बवाल हो गया। इस बीच हुए पथराव में छह से अधिक लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचे मामला शांत करवाया। 

विज्ञापन
Stone pelting and firing in a dispute over parking a scooter, a young man got shot
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के माली वाली बगिया मोहल्ला में रविवार रात 11 बजे दुकान के सामने स्कूटी खड़ी करने के विवाद में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जबकि पथराव में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार की रात 11 बजे माली वाली बगिया मोहल्ले में मेडिकल स्टोर के सामने नवेद स्कूटी खड़ी कर रहा था। इसी दौरान मेडिकल संचालक शफी ने दुकान के आगे स्कूटी खड़ी करने से मना किया, लेकिन नवेद नहीं माना और स्कूटी खड़ी कर दी।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मेडिकल संचालक ने नवेद के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद नवेद घर पहुंच गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। नवेद के परिजन मेडिकल स्टोर पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव के दौरान चीखपुकार मच गई। इसी दौरान अंधेरे में शफी पक्ष के मुसव्वर के सिर में गोली मार दी गई, जिससे वह घायल होकर गिर गया। गोली चलने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।


पुलिस ने मौके से घायल मुसव्वर, नवेद, रिहान, कासिम, आसिम, गुलफाम और फैजान को जिला अस्पताल भर्ती कराया। गोली लगने से घायल मुसव्वर को की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed