फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   stoling in policemen house

चौकी शिफ्ट होते ही पुलिस ने फेरा कालोनी से मुंह, चोरों ने खंगाले सिपाहियों के मकान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
stoling in policemen house
मुरादाबाद। सिविल लाइंस की फकीरपुरा चौकी तहसील के पास शिफ्ट होने पर पुलिस ने कालोनी से मुुंह मोड़ लिया। कालोनी में पुलिस ने गश्त भी बंद कर दी। जिस कारण चोरों ने बंद मकानों के ताले तोड़कर उन्हें खंगाला शुरू कर दिया। तीन दिन पहले चोरों ने दो सिपाहियों के मकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। घटना के समय दोनों परिवार बाहर गए थे। शुक्रवार को घर लौटने पर एक सिपाही के बेटे ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फकीरपुरा पुलिस चौकी पहले आबादी के बीच थी। जिस कारण कालोनी के घर सुरक्षित थे। अब चौकी कालोनी से बाहर तहसील के पास शिफ्ट कर दी गई है। पुरानी चौकी के पास सिपाही मोहम्मद इकराम का मकान है। मोहम्मद इकराम रामपुर जनपद के सिविल लाइंस थाने में तैनात हैं। सिपाही के बेटे मोहम्मद इकरार खान ने बताया कि परिवार पैतृक घर गाजीपुर गया था। वहां मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। 27 अक्तूबर को पड़ोसी ने बताया कि उनके मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है। शुक्रवार को सिपाही का परिवार मुरादाबाद पहुंचा और सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर तीस हजार रुपये की नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा चोरों ने सिपाही राहुल कुमार के मकान को भी निशाना बना लिया। राहुल कुमार का मकान भी पुरानी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही है। राहुल मूलरूप से कांठ के नवादा गांव निवासी हैं और उनकी तैनाती बरेली में है। सिपाही की पत्नी मायके में रहती है जबकि राहुल भी इन दिनों अपने पैतृक गांव में थे। चोर यहां से भी नकदी व सामान चोरी कर ले गए हैं। इनके अलावा चोरों ने शबाब के किराना स्टोर का भी शटर काटने की कोशिश की। लोगों के जागने पर चोर यहां वारदात नहीं कर पाए और मौके से भाग निकले। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाहा ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही तहरीर आई है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

तीन दिन से चोरी पर पर्दा डाल रही थी पुलिस
मुरादाबाद। दो सिपाहियों के घरों में चोरी और एक किराना स्टोर में चोरी के प्रयास की घटना तीन दिन पहले हुई थी। भले ही परिवार को वापस लौटने में तीन दिन लग गए। लेकिन आस पड़ोस के लोगों ने उसी दिन पुलिस को घटना की सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने न तो घटनास्थल का मुआयना किया और न ही उच्च अफसरों को घटना की जानकारी दी। क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक का कहना है कि यहां से पुलिस चौकी शिफ्ट होने के बाद से ही पुलिस की गश्त कम हो गई है। जिस कारण चोरों ने यहां घटनाएं करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed