फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   stf search in moradabad petrol pump

अब एसटीएफ कसेगी मुरादाबाद के पेट्रोल पंपों पर शिकंजा

Thu, 04 May 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 04 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
stf search in moradabad petrol pump
पेट्रोल पंप - फोटो : amar ujala
बीजेपी नेता के पेट्रोल पंप पर हाईटेक चोरी पकड़े जाने के बाद जिले के दूसरे पंप भी घेरे में आए गए हैं। अब पेट्रोल पंपों पर एसटीएफ शिकंजा कसेगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि चिप मिलने की जानकारी एसटीएफ को भेजी जा रही है। अब आगे की कार्रवाई एसटीएफ की टीम करेगी।
विज्ञापन


डीएम द्वारा गठित टीमों ने बुधवार को दो पेट्रोल पंपों पर छापे मारे। दोनों ही पंपों पर खामियां पाई हैं। इस बार प्रशासन की टीम ने एक्सपर्टों को भी साथ लिया था। टीम ने पूरन सिंह के पेट्रोल पंप पर छापा मारा। इलेक्ट्रॉनिक चिप पाई गई है। कर्मचारी और सेल्समैन से पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी से इंकार कर दिया। जबकि पंप संचालक मौके पर नहीं आया। इंडियन ऑयल की टीम ने चिप कब्जे में ले ली है। जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। मुरादाबाद में एक पंप पर चिप मिलने के बाद दूसरे पंप भी कटघरे में आ गए हैं। एसटीएफ की टीम जल्द ही मुरादाबाद में छापेमारी करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसटीएफ के हत्थे चढ़े टेक्नीशियन से पूछताछ में मिला इनपुट

लखनऊ में एसटीएफ के हत्थे चढ़े टेक्नीशियन से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि चिप के जरिये पेट्रोल डीजल की चोरी की जाती है। उसने बताया कि यूपी में 90 प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रॉनिक चिप  लगी है। उसने मुरादाबाद में भी पेट्रोल पंपों में चिप लगाए जाने की बात कही थी।

मंगलवार को वीडियो कांफ्र्रे ंसिंग के जरिये लखनऊ से ही अधिकारियों को आदेश मिले थे कि वह पेट्रोल पंपों पर छापेमारे। रामपुर रोड स्थित नेशनल हाईवे-24 नाम के पेट्रोल पंप का भी वहीं से इनपुट मिला था। जिला अधिकारी ने टीम गठित कर छापेमारी कराई। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप मिल गई।
 

लाखों ग्राहकों से हो चुकी हैं करोड़ों की ठगी

इलेक्ट्रॉनिक  चिप से लाखों ग्राहकों से करोड़ों रुपये की ठगी की जा चुकी है। इस चिप के जरिये एक लीटर पेट्रोल पंप में 950 ग्राम पेट्रोल ही मिलता है। जबकि 50 ग्राम पेट्रोल की घटतौली हो जाती है।


सुबह से शाम से सैकड़ों की संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं और महीने में ग्राहकों की संख्या हजारों में पहुंच जाती है और साल भर में लाखों ग्राहकों से करोड़ों रुपये की ठगी कर ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed