फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   stf reached in thakurdwara

ठाकुरद्वारा में एसटीएफ का डेरा, शिक्षा माफिया रडार पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
stf reached in thakurdwara
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में सॉल्वर गैंग के पकड़े जाने के बाद एसटीएफ भी सक्रिय हो गई है। टीम ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र में डेरा डाल लिया है। टीम के सदस्य उन कॉलेजों और गिरोह की तलाश में जुटे हैं, जिन्होंने नकल कराने और सॉल्वर उपलब्ध कराने का ठेका लिया है। टीम परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के बीच खड़े होकर जानकारियां एकत्र कर रही है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के कुंआखेड़ा में बुधवार सुबह भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज में दसवीं की कॉपियां लिखते हुए सॉल्वर गैंग पकड़ा था। कॉपियां बीएस इंटर कॉलेज से निकाली गईं थीं। इस मामले में पुलिस अब तक भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक बलराम सिंह, बीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार समेत 28 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें चार महिलाएं और तीन नाबालिग भी हैं। इन आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस तरह का खेल अन्य परीक्षा केंद्रों में भी चल रहा है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी तो की है ही साथ ही एसटीएफ भी इस क्षेत्र में सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार रात को ही टीम ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र में डेरा डाल लिया था। शुक्रवार को टीम के सदस्य अलग-अलग परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावकों के बीच पहुंचे और शिक्षा माफिया और सॉल्वर गैंग के बारे में जानकारियां जुटाईं। सूत्रों के अनुसार टीम कार्रवाई करने से पहले तथ्य और साक्ष्य के इनपुट जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed