फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   STF frees Jio's kidnapped manager

Moradabad News: एसटीएफ ने मुक्त कराया जिओ का अगवा मैनेजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
STF frees Jio's kidnapped manager
मुरादाबाद। फिरौती के लिए हाथरस से अगवा किए गए जिओ फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज को एसटीएफ ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। मुरादाबाद में शनिवार को 12 घंटे में अपहरणकर्ताओं से दो बार हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। इस मामले में अब तक एसटीएफ चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। अपहरणकर्ताओं से पूछताछ में इनके दो अन्य साथियों विक्की और गौरव के नाम सामने आए हैं, जो अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बदमाशों से एसटीएफ की मुरादाबाद में 12 घंटे के अंतराल में दो बार मुठभेड़ हुई। पहली मुठभेड़ शनिवार सुबह करीब पांच बजे शहर की आवास विकास कॉलोनी में एसएसपी बंगले के पास हुई। जिसमें गोली लगने से एक बदमाश विशाल घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी करन बिष्ट और सुजल कुमार को गिरफ्तार कर अभिनव को सकुशल बरामद कर लिया है। दूसरी मुठभेड़ शाम करीब पांच बजे पाकबड़ा में हर्बल पार्क के पास हुई। चौथे अपहरणकर्ता बुलंदशहर निवासी गोलू ठाकुर को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मूलरूप से बिहार के बेगूसराय निवासी अभिनव भारद्वाज जिओ फाइबर कंपनी में मैनेजर हैं। उनकी तैनाती हाथरस में है। वह पत्नी स्वीटी भारद्वाज और बेटा अंश भारद्वाज के साथ हाथरस के नवल नगर में रहते हैं। एक जनवरी की दोपहर करीब एक बजे वह हाथरस के सिकंदराराऊ में नए साल की पार्टी में अपने दोस्तों के साथ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह घर नहीं लौटे। एक जनवरी की रात करीब नौ बजे अभिनव के नंबर से उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन किया गया और उनके अपहरण किए जाने की बात कही गई थी। बदमाश ने खुद को टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताते हुए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। हाथरस और एसटीएफ उनकी तलाश में जुटी थी।
अपहरणकर्ता ने रकम लेकर मुरादाबाद में बुलाया था। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य फिरौती की रकम लेकर मुरादाबाद पहुंचे। इनके पीछे एसटीएफ लगी थी। शनिवार की सुबह करीब बजे अपहरणकर्ता कार से अभिनव को लेेकर आवास विकास कॉलोनी में एसएसपी बंगले के पास पहुंच गए। इसी दौरान एसटीएफ ने बदमाशों की कार को घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुुरू कर दी। एसटीएफ ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश की गर्दन में लगी। तीन बदमाश कार उतरकर भाग निकले। गोली लगने से घायल बदमाश विशाल अल्मोड़ा जिले के धारानौला थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव का रहने वाला है। इसी कार में पुलिस अभिनव भी मिल गए। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने अपहरणकर्ताओं के दो अन्य साथियों उत्तराखंड के अल्मोड़ा कोतवाली के कनेली निवासी सुजल कुमार और अल्मोड़ा के मालगांव धारानोला निवासी करण बिष्ट को पीलीकोठी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया, जो स्कूटी पर सवार थे।

एसपी सिटी ने बताया कि कार से भागने वाले बदमाशों से एक गोलू ठाकुर को पुलिस ने शनिवार शाम करीब पांच बजे पाकबड़ा क्षेत्र में हर्बल पार्क के पास घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश से फायरिंग की। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक वह बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के सहार का निवासी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी के मुताबिक अल्हमोड़ा निवासी विक्की और गौरव फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed