{"_id":"61d9f01a85d6fb522568ab32","slug":"step-father-raped-the-girl-city-news-mbd4154549169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेले पिता ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में बारह साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुष्कर्म का आरोप पीड़ित के सौतेले पिता पर है। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस के एक मोहल्ले में किराये पर रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। महिला की एक बेटी और एक बेटा है। महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद उसने दूसरे युवक से शादी कर ली थी। दूसरा पति महिला और उसके बच्चों के साथ ही किराये के मकान में रहता है। उसने बताया कि एक दिसंबर को उसने मकान खाली करने के लिए मकान मालिक से बात की थी। तब मकान मालिक ने उसे सलाह दी कि वह कहीं दूसरी जगह सेप्रेट मकान किराये पर न ले। महिला ने मकान मालिक से इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि जब तुम काम पर चली जाती तो तुम्हारे पति की हरकतें ठीक नहीं होती हैं। इसके बाद महिला ने अपनी बारह वर्षीय बेटी से पूछताछ की। इस दौरान बच्ची ने बताया कि सौतेले पिता उसका दो साल से शोषण कर रहे हैं। वह किसी से शिकायत करने पर मां और भाई की हत्या की धमकी देते हैं। इसी डर में बच्ची ने अपनी मां कुछ नहीं बताया। एएसपी सागर जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।