घर में हैवान: बारह साल की बेटी ने बताया- पापा दो साल से कर रहे हैं शोषण, इस डर से मां को कुछ नहीं बताया
मुरादाबाद में बारह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के सौतेले पिता पर है। बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बारह साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के सौतेले पिता पर है। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस के एक मोहल्ले में किराये पर रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। महिला की एक बेटी और एक बेटा है। पति की मौत के बाद उसने दूसरे युवक से शादी कर ली थी। दूसरा पति महिला और उसके बच्चों के साथ ही किराये के मकान में रहता है।
उसने बताया कि एक दिसंबर को उसने मकान खाली करने के लिए मकान मालिक से बात की थी। तब मकान मालिक ने उसे सलाह दी कि वह कहीं दूसरी जगह मकान किराये पर न ले। महिला ने मकान मालिक से पूछताछ की तो मकान मालिक ने उसे बताया कि जब तुम काम पर चली जाती हो तो तुम्हारे पति की हरकतें ठीक नहीं होती हैं। इसके बाद महिला ने अपनी बारह वर्षीय बेटी से पूछताछ की।
इसी डर से बच्ची ने अपनी मां से कुछ नहीं बताया
इस दौरान बच्ची ने बताया कि सौतेला पिता दो साल से शोषण कर रहा है। वह किसी से शिकायत करने पर मां और भाई की हत्या की धमकी देता है। इसी डर से बच्ची ने अपनी मां से कुछ नहीं बताया। एएसपी सागर जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एकट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।