फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   step father accused of misdeeding twelve year old daughter in moradabad

घर में हैवान: बारह साल की बेटी ने बताया- पापा दो साल से कर रहे हैं शोषण, इस डर से मां को कुछ नहीं बताया

Sat, 08 Jan 2022 07:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 07:25 PM IST
सार

मुरादाबाद में बारह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के सौतेले पिता पर है। बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
step father accused of misdeeding twelve year old daughter in moradabad
सिविल लाइंस थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बारह साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के सौतेले पिता पर है। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस के एक मोहल्ले में किराये पर रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। महिला की एक बेटी और एक बेटा है। पति की मौत के बाद उसने दूसरे युवक से शादी कर ली थी। दूसरा पति महिला और उसके बच्चों के साथ ही किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन


उसने बताया कि एक दिसंबर को उसने मकान खाली करने के लिए मकान मालिक से बात की थी। तब मकान मालिक ने उसे सलाह दी कि वह कहीं दूसरी जगह मकान किराये पर न ले। महिला ने मकान मालिक से पूछताछ की तो मकान मालिक ने उसे बताया कि जब तुम काम पर चली जाती हो तो तुम्हारे पति की हरकतें ठीक नहीं होती हैं। इसके बाद महिला ने अपनी बारह वर्षीय बेटी से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी डर से बच्ची ने अपनी मां से कुछ नहीं बताया

इस दौरान बच्ची ने बताया कि सौतेला पिता दो साल से शोषण कर रहा है। वह किसी से शिकायत करने पर मां और भाई की हत्या की धमकी देता है। इसी डर से बच्ची ने अपनी मां से कुछ नहीं बताया। एएसपी सागर जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एकट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed