फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   State tax teams raid railway station

Moradabad News: रेलवे स्टेशन में राज्य कर टीमों का छापा, लाखों की कर चोरी पकड़ी गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
State tax teams raid railway station
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राज्य कर की टीमों ने रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर रात छापा मारकर तीन ट्रेनों से लाए गए 65 नग स्क्रैप और होजरी बरामद किया। टीम में शामिल अधिकारियों का कहना था कि 48 नग माल दलालों ने गायब कर दिया था, लेकिन रेलवे अधिकारियों की मदद से पकड़ा गया। बरामद माल की कीमत दस लाख रुपये से अधिक है।
राज्य कर के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -1 आरए सेठ को गोपनीय सूचना मिली कि ट्रेनों के माध्यम से शहर में कर चोरी के माल लाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एडिशनल कमिश्नर ने ज्वाइंट कमिश्नर श्रीहरि मिश्रा और मोहित गुप्ता के नेतृत्व में छापा मारने के लिए दो टीमें गठित की। कर चोरी का माल पकड़ने के लिए सात अधिकारी असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद कुमार, विपिन कुमार, दीपक कुमार, सौरव उमरांव, दमयन्ती गंगवार, भूमिका शर्मा एवं रणविजय सिंह को रणनीति के तहत रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर जगह जगह तैनात किया गया। रात करीब डेढ़ बजे रानीखेत एक्सप्रेस आने पर माल उतारा गया। इसके बाद गरीब नवाज और लखनऊ मेल से भी माल उतारे गए। राज्य कर अधिकारी अरविंद कुमार ने कर चोरी का माल पहचानने के बाद अन्य अधिकारियों को भी बुला लिया। भीड़ का लाभ उठाते हुए दलालों ने 48 नग माल इधर उधर फेंक दिया। इस मामले में रेलवे प्रशासन के सहयोग से अन्य प्लेटफार्मों पर छिपाए गए माल को राज्य कर की टीमों ने बरामद कर लिया। दोनों ज्वाइंट कमिश्नर ने बरामद कुल 65 नग माल को सीज कर दिया। बरामद माल की कीमत दस लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

माल गायब होने पर अधिकारियों के उड़े होश
रेलवे प्लेटफार्म पर सीज 65 नग माल में से 48 नग माल गायब होने पर राज्य कर अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन फानन में जीआरपी और रेल प्रशासन की मदद ली गई। रेलवे अधिकारियों की मदद से रात तीन बजे अन्य प्लेटफार्म से माल बरामद होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पता चला कि माल दलालों ने गायब कराया था। बरामद माल में ब्रास, एल्युमिनियम, कॉपर और होजरी के माल शामिल हैं। अब इस मामले में संबंधित व्यवसायियों को माल पहचानने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री बनकर गए थे अधिकारी
जीएसटी चोरी का माल पकड़ने के लिए राज्य कर के अधिकारी यात्री बनकर प्लेटफार्म पर गए थे। ट्रेनों से माल उतरने के बाद पूरी तरह परख लिया था। इसके बाद बताया कि ट्रेनों से उतारा गया माल कर चोरी का है। माल को सीज किया जाएगा। इसके बाद माल लाने वाले दुबक गए। वे अधिकारियों के सामने नहीं आए।


ईमानदार करदाताओं का राज्य कर विभाग स्वागत करेगा, लेकिन कर चोरी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्रवाई जारी रहेगी। -आरए सेठ, एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed