फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   State President of the Board of Trade received a warm welcome in Bilari

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का बिलारी में हुआ जोरदार स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
State President of the Board of Trade received a warm welcome in Bilari
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का शुक्रवार शाम बिलारी नगर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को स्थानीय व्यापारियों की समस्याएं बताई गईं तथा जीएसटी रिटर्न में देरी पर ब्याज लेने का गलत बताया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार शाम बिलारी में व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी धमेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट के आवास पर पहुंचे। यहां भाजपा नेता देवेश शर्मा एडवोकेट और उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को गणेश भगवान की मूर्ति भेंट कर और माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने व्यापारियों का दस लाख का दुघर्टना बीमा कर दिया है उन्होंने सरकार से मांग उठाई की व्यापारिक प्रतिष्ठान में आग लगने से होने वाली क्षति और व्यापारियों से होने वाली छिनेती की घटनाओं में भी बीमा योजना का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने आगे कहा कि जीएसटी रिटर्न करने में देरी होने पर 18 प्रतिशत ब्याज लिया जाना गलत है, 08 प्रतिशत से अधिक ब्याज लेना व्यापारियों का उत्पीड़न है क्योंकि प्रदेश में लगभग 50 लाख व्यापारी भी करदाता हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिजली उपभोग के मामले में न्यूतम और फिक्स चार्ज न लिया जाकर उतनी धनराशि ली जाए जितना व्यापारी बिजली का उपभोग करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों और नगरों में स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। संचालन देवेेश शर्मा एडवोकेट ने किया। इस दौरान डॉ.विश्ववास शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, मोहनलाल शर्मा, अलंकार शर्मा, रोहित त्रिपाठी, शमीम सैफी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed