फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   State-level office bearers will be sent to every district as in-charges.

Moradabad News: हर जिले में प्रभारी बनाकर भेजे जाएंगे प्रदेश के पदाधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
State-level office bearers will be sent to every district as in-charges.
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर नजर रखने के लिए भाजपा प्रदेश के पदाधिकारियों को हर जिले में प्रभारी बनाकर भेजा जाएगा। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों को भी मंडलों में प्रवास करना होगा। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए काम करें।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रदेशभर से जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बुलाए गए। यह पहला माैका था जब राष्ट्रीय अध्यक्ष जिले स्तर के पदाधिकारी से रूबरू हुए। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 10 जुलाई तक वोट बनवाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को हर जिले में प्रभारी बनाकर भेजा जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों को भी मंडलों में प्रवास करने के निर्देश दिए हैं। ताकि बूथ स्तर की तैयारियों पर नजर रखी जा सकी। जिला और महानगर अध्यक्षों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
प्रदेश नेतृत्व से नहीं हो सकी मुलाकात
मुरादाबाद। लखनऊ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक में शामिल हुए महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला और जिलाध्यक्ष आकाश पाल की प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात नहीं हो सकी। दोनों पदाधिकारी प्रदेश नेतृत्व से भी मुलाकात कर सीएम के कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर की उपेक्षा से अवगत कराने वाले थे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed