फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   state bjp president swatantradev singh told

भाजपा नेता स्वतंत्रदेव सिंह बोले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
state bjp president swatantradev singh  told
मिलक/बिलासपुर(रामपुर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बिना नाम लिए आजम खां पर निशाना साधा तो सपा पर भी जमकर बरसे। कहा कि पहले मेरठ में गुंडे को दरोगा जी पकड़ते थे तो रामपुर से मियां जान का फोन पहुंच जाता था और गुंडा छूट जाता था। अब गुंडे-अपराधी पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। मिलक में जनसभा और जनसंपर्क किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बिलासपुर क्षेत्र के रास-डंडिया में भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहले ट्रैक्टर-कार चोरी हो जाते थे और मेरठ में कट जाते थे। अगर दरोगा जी किसी गुंडे को पकड़ लेते थे तो रामपुर से मियां जान का फोन पहुंच जाता था और गुंडा छूट जाता था। इस दौरान उनका इशारा शायद सपा सांसद आजम खां की ओर रहा। कहा कि योगी सरकार में ऐसा नहीं है। पांच साल किसी गुंडे ने सिर उठाने की कोशिश नहीं। भाजपा सरकार में माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चलता है, बहन-बेटियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और डीजे पर प्रतिबंध लगता था तो भाजपा सरकार में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा होती है। पहले की सरकारों में अराध्य श्रीराम टेंट में रहते थे तो अब भव्य मंदिर बन रहा है। कहा कि भाजपा का संकल्प है कि सभी गरीबों को मकान, हर घर में पानी, किसान की खुशहाली और युवाओं को रोजगार। भाजपा का लक्ष्य गरीबों का कल्याण है तो सपा का लक्ष्य माफियाराज है। कहा कि कांग्रेस सरकार में एक रुपया ऊपर से चलता था तो जरूरतमंद तक 15 पैसे पहुंचते थे लेकिन, भाजपा सरकार में किसान के लिए दो हजार रुपये चलते हैं तो उसके खाते में दो हजार रुपये ही पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पहले आजम खां को छोड़ने हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री आते थे। गरीबों का ख्याल नहीं था। कहा कि योगी आदित्यनाथ के एक बार फिर शपथ लेते ही जो छोटे-छोटे गुंडे बचे हैं वो भी गायब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed