फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Started printing fake notes after watching videos on YouTube, spent thousands of rupees in the market

बीएससी का छात्र निकला मास्टरमाइंड: यूट्यूब पर वीडियो देखकर छापने लगे नकली नोट, बाजार में हजारों रुपये खपाए

Tue, 22 Oct 2024 06:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 22 Oct 2024 06:43 AM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने नकली नोट छापने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने यूट्यूब देखकर यह काम सीखा था। आरोपियों ने अब तक 70 हजार रुपये के नकली नोट बाजार में चला दिए थे। त्योहार के मौके पर बड़ी मात्रा में नकली नोट खपाने की योजना बना रहे थे। 

विज्ञापन
Started printing fake notes after watching videos on YouTube, spent thousands of rupees in the market
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में नकली नोट छापने के आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

मुरादाबाद पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। मूल रूप से अमरोहा निवासी नकली नोट छापने के आरोपी मो. सलमान और बिलाल ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापना सीख लिया।

विज्ञापन


उन्होंने ऐसे स्थान को अपना ठिकाना बनाया, जहां लोगों का आना-जाना कम है। दोनों रात में नोट छापते और सुबह मकान पर ताला लगाकर गायब हो जाते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अब तक 70 हजार से ज्यादा के नकली नोट बाजार में चला चुके हैं।
विज्ञापन


अब त्योहार पर बड़े पैमाने पर नकली नोट खपाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस की गिरफ्त में आया बिलाल अमरोहा में मोहल्ला नल का रहने वाला है। वह बीएससी उत्तीर्ण कर चुका है। वह लंबे समय से रोजगार की तलाश में है, लेकिन रोजगार नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन वह यूट्यूब पर वीडियो देख रहा था। इसी दौरान ऐसा वीडियो देखा जिसमें नोट छापने में बारे में विस्तार से समझाया जा रहा था। उसने कई बार वीडियो देखा। इसके बाद उसने मन में नकली नोट छापने के लिए विचार आने लगा। तब उसने अपने साथी सलमान से संपर्क किया।

सलमान अमरोहा के डिडाैली थाना क्षेत्र के गौसपुर मिलक का निवासी है और वर्तमान में पाकबड़ा की ख्वाजा कॉलोनी में रहता है। दोनों ने लंबे विचार के बाद नोट छापने के लिए सामान जुटाना शुरू कर दिया था। नया मुरादाबाद स्थित एक मकान को किराये पर लिया और नोट छापने का सेटअप लगाया।

शुरुआत में इतने अच्छे नोट नहीं छाप पाए, लेकिन धीरे-धीरे नकली नोट असली की तरह छापने लगे थे। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि अब तक 70 हजार रुपये के नकली नोट छापकर बाजार में चला चुके हैं।

जांच के लिए एटीएस, एसटीएफ समेत कई एजेंसियां पहुंचीं

पाकबड़ा में नकली नोट छापने वाले लोगों के पकड़े जाने के बाद पुलिस के साथ अन्य एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं। एलआईयू, एटीएस और एसटीएफ की टीमों ने भी पाकबड़ा पहुंचकर आरापियों से पूछताछ की। इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पुलिस के अलावा अन्य एजेंसी भी इस मामले में अपने अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

नकदी नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस और एसओजी ने नया मुरादाबाद में रविवार देर रात एक मकान पर छापा मारकर नकली नोट छाप रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2.28 लाख रुपये के नकली नोट, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, स्कैनर और अन्य सामान बरामद किया।

आरोपियों ने नकली नोट छापने का पूरा सेटअप लगा रखा था। पुलिस आरोपियों के साथियों की तलाश में जुटी है। सीओ हाईवे कुलदीप कुमार गुप्ता के बताया कि रविवार रात पुलिस और एसओजी ने पाकबड़ा क्षेत्र में नया मुरादाबाद सेक्टर सात स्थित एक मकान में दबिश दी।

पुलिस ने यहां से पाकबड़ा के ख्वाजा कॉलोनी में रह रहे अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के गौसपुर की मिलक निवासी सलमान और अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल निवासी बिलाल अहमद को गिरफ्तार किया। आरोपी यहां पिछले चार-पांच माह से नकली नोट छाप रहे थे।



मौके से 500 के 423 और 100 के 168 नकली नोट बरामद किए गए हैं। आरोपी बिलाल अहमद बीएससी पास है, जबकि सलमान हाईस्कूल फेल है। आरोपियों ने बताया कि वह धनतेरस और दिवाली पर बाजार में खपाने के लिए नकली नोट छाप रहे थे। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed