{"_id":"67dc7b380cf4f9ab0d0cc0d2","slug":"stalls-allotted-to-2235-traders-for-greater-noida-fair-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-605672-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्रेटर नोएडा फेयर के लिए 2235 कारोबारियों को स्टॉल आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्रेटर नोएडा फेयर के लिए 2235 कारोबारियों को स्टॉल आवंटित
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्रेटर नोएडा फेयर में स्टाॅल पाने के लिए शहर के कारोबारियों में होड़ मची है। ईपीसीएच ने दो बार में 2235 स्टॉलों के लिए लाॅटरी निकाली है। अभी भी 250 लोग स्टॉल पाने से वंचित रह गए हैं।
ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में ईपीसीएच की ओर से 16 से लेकर 19 अप्रैल तक हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जाएगा। स्टॉल पाने के लिए क्षमता से अधिक आवेदन किए गए। फेयर में स्टॉल लगाने के लिए 40 हजार वर्गमीटर स्थान आरक्षित है। स्टॉलों के लिए 28 फरवरी और 18 मार्च को दो बार में 2235 स्टाॅलों के लिए लाटरी निकाली गई। अभी भी 250 लोग स्टॉल पाने से वंचित रह गए हैं।
ईपीसीएच के सीओए एवं कन्वीनर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि लाॅटरी में नए लोगों को भी स्थान मिला है। वंचित लोगों को भी समाहित करने के लिए वार्ता चल रही है। स्टाॅल लगाने के लिए प्रदेश सरकार से निर्यातकों को डेढ़ लाख तक की सब्सिडी मिलती है। मेले के लिए ईपीसीएच ने तैयारी शुरू कर दी है। मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए कई विदेशी ग्राहकों को भी आमंत्रित किया गया है। पीतलनगरी के काफी संख्या में कारोबारी इस मेले भाग लेते हैं।