फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Staff on leave...buses in workshop, passengers in darkness

Moradabad News: छुट्टी पर स्टाफ...वर्कशॉप में बसें, अंधेरे में यात्री

Sat, 08 Feb 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 08 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Staff on leave...buses in workshop, passengers in darkness
मुरादाबाद। रामगंगा पुल बंद होने के चार दिन बाद भी रोडवेज प्रबंधन यात्रियों की समस्या का हल नहीं निकाल पाया है। रामनगर, काशीपुर, हल्द्वानी, मेरठ समेत कई रूट ऐसे हैं, जिन पर बसें नहीं चल रही हैं। कुंभ से लौटने के बाद ड्राइवर व कंडक्टर छुट्टी पर हैं। इसके कारण महज 30 फीसदी बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं और यात्री अंधेरे में हैं। कहां से बस मिलेगी, इस सवाल का जवाब पाने के लिए भटक रहे हैं। मंडल के सात डिपो में 850 बसें हैं। इनमें से 580 बसों को लेकर स्टाफ कुंभ ड्यूटी में गए थे। मुरादाबाद व पीतलनगरी डिपो से 200 बसें कुंभ ड्यूटी में भेजी गई थीं। इन सभी बसों को लेकर स्टाफ शुक्रवार को लौट आए हैं। अब इन स्टाफ को तीन से चार दिन की छुट्टी दी गई है। रोडवेज प्रबंधन के पास कोई व्यवस्था न होने के कारण यात्री त्रस्त हैं। नया मुरादाबाद में जो बस अड्डा बनाया गया है, वहां शुक्रवार को रामनगर, काशीपुर व हल्द्वानी जाने वाली एक भी बस नहीं थी। 24 घंटे में सिर्फ छह बसें रामनगर रूट पर निकलीं। यह बसें दिल्ली से आ रही थीं और प्वाइंट से होते हुए सीधे निकल गईं। कुंभ से लौटी बसों को अस्थायी बस अड्डे पर खड़ा किया गया है, जिससे देखने में बसों की कमी न ले लेकिन स्टाफ न होने के कारण यह बसें किसी रूट पर नहीं चल रही हैं। मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ, बरेली जाने वाले यात्री भी घंटों तक इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन



यात्रियों के वर्जन
मैं बिलारी से आया हूं और रामनगर जाना है। पहले रोडवेज बस के ड्राइवर ने मुझे टीपी नगर में उतार दिया। किसी तरह महंगा किराया देकर ऑटो से नया मुरादाबाद पहुंचा हूं तो यहां कर्मचारी कह रहे हैं कि रामनगर की बस पीतल नगरी डिपो से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुष्पेंद्र कुमार


मुझे हल्द्वानी जाना है। अमरोहा से रोडवेज बस से नया मुरादाबाद में उतार दिया गया। यहां स्टाफ कह रहे हैं कि हल्द्वानी की बस जीरो प्वाइंट से मिल जाएगी। वहां दो घंटे खड़े होकर वापस आ गया हूं। अब घर लौट जाऊंगा।

- मो. दानिश
परिक्षेत्र की सभी बसों का किराया अपडेट कर दिया गया है। इसके साथ ही दूसरे परिक्षेत्र को भी इस विषय में सूचित कर दिया गया है। हमारी कोशिश है कि यात्रियों को दिक्कत न हो, शनिवार से बसों की संख्या रूट पर बढ़ जाएगी।
- बसंत लाल मिश्र, एआरएम वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed