फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SSP will conduct investigation in platelet brokerage case

Moradabad News: प्लेटलेट्स की दलाली मामले में एसएसपी कराएंगे जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
SSP will conduct investigation in platelet brokerage case
मुरादाबाद। डेंगू के प्रसार के बीच प्लेटलेट्स का कारोबार करने वाले दलालों पर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस मिलकर कार्रवाई कर रहे हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने पत्र लिखकर एसएसपी हेमराज मीना से कार्रवाई की अपील की है। यह कार्यवाही एडी हेल्थ डॉ. दिनेश कुमार के संज्ञान लेने के बाद की गई है।
विज्ञापन

अब पुलिस की टीमें दलालों के नेटवर्क को खोजने में जुट गई हैं। ज्ञात हो कि जिले में कुछ दलाल निजी ब्लड बैंकों से साठ गांठ करके प्लेटलेट्स का सौदा कर रहे हैं। जरूरतमंद मरीजों के तीमारदार ऐसे लोगों को मुंह मांगी कीमत देने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसका फायदा उठाकर जंबो पैक के लिए 28 हजार से 40 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं है। निजी ब्लड बैंकों से सीधी पूछताछ के बजाय विभाग ने पुलिस का सहारा लिया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि सीएमओ का पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन अन्य सूत्रों से शिकायत मिली है। स्पेशल टीम को दलालों के नेटवर्क को खोजकर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed