फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ssp reached in dispute drill rehersal

बलवा ड्रिल रिहर्सल में पहुंचे एसएसपी, थाना प्रभारी नहीं बता पाए हथियारों के नाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
ssp reached in dispute drill rehersal
मुरादाबाद। बलवा जैसी स्थिति से निपटने के उद्देश्य से कराई गई ड्रिल में पुलिस कर्मी नाम नहीं जानने के कारण हथियारों पहचान नहीं सके। एसएसपी के सामने भद पिटती देख एक थाना प्रभारी ने हथियारों के नाम बताए। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने नाराजगी जताते हुए पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई और अगली परेड तक सभी चीजें दुरुस्त और चाक चौबंद कर लेने की सख्त नसीहत दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड आयोजित की गई। इसमें एसएसपी हेमंत कुटियाल ने सभी थाना प्रभारी और सीओ को बुलाया था। परेड के दौरान उन्होंने बलवे से निपटने के लिए ड्रिल करवाई। ड्रिल के दौरान इस्तेमाल होने वाले हथियार और उपकरण मंगाए गए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से हथियार और उपकरणों के नाम और उनका काम पूछा। गलशहीद थाना प्रभारी लोकेंद्र पाल त्यागी ही हथियारों के नाम बता सके। इस पर एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों को हथियार के नाम ही नहीं मालूम है वह बलवा कैसे रोक सकेंगे। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों को ड्रिल के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सभी हथियार और उपकरणों की जानकारी दी गई। एसएसपी ने अगली परेड में सब कुछ अपडेट होने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed