फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Springfield defeated Sonakpur by 230 runs

Moradabad News: स्पि्रंगफील्ड ने सोनकपुर को 230 रन से पराजित किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Springfield defeated Sonakpur by 230 runs
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अंडर-19 इंटर क्लब क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में एनएस क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने मैच जीते। पहले मैच में एनएनस क्रिकेट एकेडमी ने एपीएस क्रिकेट एकेडमी को 18 रन से और दूसरे मैच में स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने सोनकपुर स्टेडियम को 230 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेली जा रही लीग में शुक्रवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी एनएस क्रिकेट एकेडमी ने 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 165 रन बनाए। टीम के लिए कलीम ने 68 और फैजान हसन ने 27 रन की पारी खेली। एपीएस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मो. आमिर ने तीन, मन्नान तुर्की और मो. अमन ने दो-दो विकेट हासिल किए।
166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एपीएस क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 147 रन ही बना सकी। टीम के लिए अक्षत कौशिक ने 45 और मो. आमिर ने 34 रन बनाए। एनएस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मुकीम पाशा ने चार, कबिंदर और सुहैल खान ने दो-दो विकेट हासिल किए। शानदार गेंदबाजी के लिए मुकीम पाशा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 304 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम के लिए मो. कैफ ने धुआंधार पारी खेलते हुए महज 42 गेंदों पर नाबाद 121 रन और फैसल चौधरी ने 48 गेंदों पर 118 रन की तूफानी पारी खेली। सोनकपुर स्टेडियम के गेंदबाज आर्यन व प्रसून को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनकपुर स्टेडियम की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 74 रन ही बना सकी। टीम के लिए अभि ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। आधे से अधिक बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा भी नहीं छू सके। स्प्रिंगफील्ड के गेंदबाज मशीउल आजम ने तीन विकेट लिए। 121 रन बनाने वाले मो. कैफ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में सतेंद्र कुमार और शमशाद अल्वी ने अंपायरिंग और चंद्रप्रताप ने स्कोरिंग की। इस मौके पर पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, नितिन गुप्ता, बदरुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. वैभव त्रिवेदी, डॉ. कुशल पाल सिंह, मो. हसीन, जेपी सिंह आदि माैजूद रहे।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed