फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sports goods trader shot dead in ramganga vihar moradabad

मुरादाबाद: रामगंगा विहार में स्पोर्ट्स सामान व्यापारी की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 12 Jan 2022 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 12 Jan 2022 10:07 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय कुशांक गुप्ता की रामगंगा विहार में सिद्धबली नाम से स्पोटर्स सामान की दुकान है। बताया जा रहा है कि मंगलवार बुधवार रात दुकान बंद कर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि उन्हें माथे पर तमंचा सटाकर गोली मार दी गई।

विज्ञापन
sports goods trader shot dead in ramganga vihar moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राम गंगा विहार में बुधवार रात स्पोर्ट्स सामान व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय व्यापारी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय कुशांक गुप्ता की रामगंगा विहार में सिद्धबली नाम से स्पोर्ट्स सामान की दुकान है। बताया जा रहा है कि मंगलवार बुधवार रात दुकान बंद कर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग दुकान पर पहुंचे। 
विज्ञापन


आरोप है कि उन्हें माथे पर तमंचा सटाकर गोली मार दी गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना से दुकान में मौजूद कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को विवेकानंद अस्पताल लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर उन्हें कॉसमॉस रेफर कर दिया गया। कॉसमॉस में डॉक्टर ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी आरपी सिंह की सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed