फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sports businessman murder case in moradabad

स्पोर्ट्स कारोबारी की हत्या का मामला : पुलिस ने व्यापारी का ही कर दिया था शांति भंग में चालान

Thu, 13 Jan 2022 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 03:47 AM IST
सार

दो माह पहले किरायेदार ने की थी कारोबारी और उसके परिवार की पिटाई, नहीं हुई थी सुनवाई।

विज्ञापन
Sports businessman murder case in moradabad
विलाप करते परिजन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पोर्ट्स कारोबारी की हत्या पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। दो माह पहले किरायेदार ने कारोबारी और उसके परिवार की पिटाई की थी। इस घटना में कारोबारी के सिर में गंभीर चोट आई थी। इसके बावजूद पुलिस ने किरायेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टा केस खत्म करने के मकसद से दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग में चालान कर दिया था। पिता का आरोप है कि आरोपी बेटे को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे, लेकिन पुलिस सुनने को तैयार नहीं थी।

विज्ञापन


कारोबारी कुशांक के पिता ने बताया कि बिजनौर जनपद के नूरपर थानाक्षेत्र के कबीर नगर निवासी प्रियांशु गोयल ने दुकान किराये पर ली थी। समय से किराया न देने के कारण विवाद हो गया था। दुकानदार से दुकान खाली करने को कहा तो वह धमकियां देने लगा था। पिता का आरोप है कि नवंबर माह में प्रियांशु गोयल ने अपने भाई व अन्य के साथ मिलकर कुशांक की पिटाई की थी।
विज्ञापन


इस उसके सिर गंभीर चोट आई थी। जब हम बचाने गए तो हमें भी पीटा गया। कुशांक की पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी। इस मामले की सूचना पुलिस को हमने ने ही दी, लेकिन पुलिस ने हमारे ही खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई कर दी। कुशांक के सिर में चोट लगी थी और वह आठ दिन पहले ही ठीक हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने को उन्होंने एसएसपी कार्यालय और सिविल लाइंस थाने के चक्कर लगाए थे। कुछ करीबी लोगों का कहना है कि वह बुधवार को भी इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाने के लिए एसएसपी कार्यालय गया था, लेकिन वहां एसएसपी से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। तब वह सिविल लाइंस थाने भी गया थे। इस पूरे मामले में शुरुआत से ही पुलिस की लापरवाही सामने आई है। अगर पुलिस ने इस मामले में शुरुआत से गंभीरता दिखाई होती तो शायद आज कुशांक अपने परिवार के साथ होता। 

दुकान का विवाद, पुरानी रंजिश या कुछ और हर एंगल की पड़ताल में जुटी पुलिस

पुलिस स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक गुप्ता की हत्या के मामले की तह तक जाने में जुट गई है। इसके लिए पुलिस दुकान के विवाद, पुरानी रंजिश के अलावा अन्य एंगल की भी पड़ताल कर सच सामने लाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पुलिस ने परिजन, दोस्त और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए हैं।

रामगंगा विहार निवासी अरन्या सिग्नेचर अपार्टमेंट निवासी कुशांक गुप्ता का पिछले कई साल से कभी दुकान खाली कराने को लेकर तो कभी किराये को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में कुछ राजनीति से जुड़े लोग भी सामने आ गए थे। आरोप है कि कुशांक के साथ मारपीट की गई थी। इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस केस में चार्जशीट दाखिल नहीं कर रही थी। तब कुशांक ने अपनी दुकान के बाहर ही धरना दिया था। इसके बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने का भरोसा दिलाया था।

इसके बाद कुशांक का विवाद दूसरे दुकानदार से शुरू हो गया था। नवंबर माह में दुकान खाली कराने को लेकर फिर से मारपीट हुई थी। तब पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की थी। पुलिस व्यापारी के विवाद के अलावा अन्य एंगल पर भी पड़ताल में जुटी है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं किसी को फंसाने के मकसद से तो कुशांक की हत्या नहीं कराई गई है।

हत्या की कहानी, चश्मदीद की जुबानी
करीब साढ़े आठ बजे का वक्त था। रोज की तरह भैया ने मुझसे दुकान बंद करने के लिए कहा। बाहर रखा सामान मैंने अंदर रखना शुरू किया। भैया ने कुत्ते को अपनी गोद में लिया और टहलने लगे। मैं भी सामान अंदर रखने के बाद गेट बंद करने लगा। इसी दौरान अकबर किले वाली सड़क से एक स्पलेंडर बाइक आई। दुकान से कुछ दूर पहले ही बाइक पर पीछे बैठा युवक उतर गया।

उसने भारी जैकेट पहन रखी थी। उसके मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। वह भैया के पास पहुंचा और सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मैंने पीछे मुड़कर देखा तो भैया सड़क पर पड़े थे। इसी दौरान बाइक आ गई और कुछ दूर दौड़ने के बाद गोली मारने वाला युवक भी उसी बाइक पर बैठ गया। इसके बाद दोनों साईं अस्पताल की ओर भाग निकले। मैंने भैया के फोन से ही उनके घर कॉल कर घटना की जानकारी दी। 
कुत्तों को बचाने लिए निगम की टीम से भिड़ गया था कुशांक
स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक को कुत्तों से बड़ा प्यार था। वह सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों की देखभाल भी करते थे। अगर कोई कुत्ता जख्मी या बीमार हो जाता था तो उसका पशु अस्पताल में इलाज भी कराते थे। यही नहीं इन कुत्तों के लिए दुकान के बाहर डॉग हाउस बना रखा था। जहां इन कुत्तों को ठंड से बचाने के लिए इंतजाम किए गए थे। एक बार नगर निगम की टीम इन कुत्तों को पकड़ने गई तो वह टीम से भिड़ गए थे। कुशांक ने निगम टीम से इनकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाने की बात कही थी।

खुलासे के लिए एसएसपी ने लगाईं पांच टीमें
रामगंगा विहार में दुकान के बाहर स्पोर्ट्स कारोबारी की गोली मारकर हत्या की जांच में पुलिस जुट गई है। एसएसपी ने रात में ही घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने हत्या के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाईं हैं। एसएसपी ने जल्द खुलासे का दावा किया है। 

 

कुशांक ने मरने से पहले बता दिए थे हत्यारोपियों के नाम

सिविल लाइंस थाने में कुशांक के पिता अशोक कुमार गुप्ता की तहरीर पर बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र के कबीर नगर निवासी प्रियांशु गुप्ता और उसके भाई हिमांशु गोयल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पिता ने बताया कि वह दुकान बंद कराने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। वहां मेरा बेटा सड़क पर पड़ा था। मैंने उसे उठाया तो उसने बताया कि मुझे प्रियांशु गुप्ता और उसके भाई हिमांशु गुप्ता ने गोली मारी है। मैं अन्य लोगों की मदद से अपने बेटे को कॉसमॉस अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। ब्यूरो

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में देखे गए हत्यारोपी
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुशांक की दुकान के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिससे पता चला कि जिस वक्त कारोबारी घर जाने के लिए दुकान से निकले थे। उससे पहले तक एक सफेद रंग की कार पास में ही खड़ी थी। फुटेज के मुताबिक, अचानक कार वहां से रवाना हो गई। इसी दौरान अकबर किले की ओर से बाइक आ गई। जिस पर दो युवक सवार थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed