फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Spiritual wind will flow on Paryushan Mahaparv

Moradabad News: पर्यूषण महापर्व पर बहेगी आध्यात्मिक बयार

Sat, 23 Aug 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Spiritual wind will flow on Paryushan Mahaparv
कुंदरकी। इसी माह 28 अगस्त से प्रारंभ हो रहे पर्यूषण महापर्व पर छह सितंबर तक जैन मंदिर में आध्यात्मिक की बयार बहेगी। जैन समाज के 10 दिवसीय दशलक्षण पर्यूषण महापर्व के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

कुंदरकी नगर और ग्राम हरियाना के जैन मंदिरों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व रंगारंग कार्यक्रमों की तैयारियां हो रही है।
शुक्रवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित गांधी आश्रम के पास श्री अजितनाथ चेत्तालय मे श्रीजी की पत्थर और अष्टधातु की प्रतिमाओं का श्रावकों ने विधि-विधान पूर्वक मंजन किया। कुलवंत राय जैन ने बताया कि पर्यूषण महापर्व का मुख्य उद्देश्य आत्मा को शुद्ध और पवित्र बनाने के लिए आवश्यक धार्मिक क्रियाओं पर ध्यान केंद्रित करना है।
विज्ञापन

त्याग तप का सर्वोच्च आध्यात्मिक महापर्व पर्यूषण महापर्व है। पर्यूषण महापर्व के दिनों में जैन आगम सूत्र और अन्य धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया जाता है जिसमें स्वाध्याय, सेवा, संयम, साधना, ध्यान, और सद्व्यवहार पर विशेष प्रवचन होते हैं। इस मौके पर कुलवंत राय जैन, हिंमाशु जैन, अंकित राय जैन, अंकुर राय जैन, वंश राय जैन, ग्रंथ राय जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed